
केजरीवाल सरकार ने तीन महीने बढ़ाई फ्री राशन की योजना, 30 सितंबर तक मुफ्त मिलेगा अनाज
AajTak
दिल्ली सरकार ने फ्री राशन की योजना को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है. इस योजना के तहत दिल्ली सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज देती है. कोरोनाकाल में इस योजना को शुरू किया गया था.
दिल्ली सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज देने की योजना को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार ने फ्री राशन की इस योजना को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है.
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि, कोरोना को देखते हुए गरीबों को फ्री में राशन दिया जा रहा था. अब इस योजना को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया. 30 सितंबर तक गरीबों को राशन की दुकानों से मुफ्त अनाज मिलेगा.
दिल्ली सरकार की ये योजना केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से इतर है. केंद्र की योजना में भी गरीबों को हर महीने 5 किलो अनाज मुफ्त दिया जाता है. दिल्ली सरकार की योजना में भी इतना ही अनाज फ्री में मिलता है.
ये भी पढ़ें-- केजरीवाल के ये 4 चर्चित मंत्री, कोई सीडी कांड में फंसा, कोई रिश्वत के मामले में गया जेल
करीब 73 लाख लोगों को होगा फायदा
केजरीवाल सरकार के फैसले से 72.77 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा. नेशनल फूड सिक्योरिटी (NFS) एक्ट 2013 के तहत, जरूरतमंद और गरीबों को हर महीने 5 किलो अनाज मुफ्त दिया जाता है. इनमें प्रवासी मजदूर, असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर, कंस्ट्रक्शन मजदूर, घरेलू कामगार के अलावा बिना राशन कार्ड वाले लोग शामिल हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









