
केजरीवाल बनाम मोदी के AAP के दावे से बढ़ी सियासी हलचल, तेजस्वी यादव बोले- नीतीश कुमार मजबूत कैंडिडेट
AajTak
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि यदि सीएम नीतीश कुमार को विपक्ष की ओर से संयुक्त प्रत्याशी बनाया जाता है तो वह मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं क्योंकि जनता में उनके लिए सद्भावना है. एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के एकजुट होना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत है.
दिल्ली में शराब घोटाले के बाद शुरू हुई राजनीतिक लड़ाई में आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया कि 2024 की लड़ाई में मोदी बनाम केजरीवाल होगी. इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जेडीयू के नीतीश कुमार विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं.
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि यदि सीएम नीतीश कुमार को विपक्ष की ओर से संयुक्त प्रत्याशी बनाया जाता है तो वह मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं क्योंकि जनता में उनके लिए सद्भावना है. एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के एकजुट होना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत है.
तेजस्वी ने कहा कि अधिकांश विपक्षी दल देश के सामने बड़ी चुनौती को पहचानते हैं. बीजेपी सरकारी मशीनरी, पावर के बल पर भारतीय विविधता को समाज के साथ-साथ राजनीति से भी खत्म करने में जुटी है. बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी लगातार क्षेत्रीय असमानताओं को नजरअंदाज कर रही है. बिहार पर स्पेशल ध्यान देने की जरूरत है, कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता, लेकिन हमें केंद्र से कुछ नहीं मिला.
तेजस्वी ने कहा- लोकतंत्र बचाना जरूरी
तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय दलों और अन्य प्रगतिशील राजनीतिक पार्टियों को अपने लाभ और हानि से ऊपर उठकर लोकतंत्र को बचाना होगा. कोई यह नहीं कह सकता है कि हम इसमें कुछ नहीं कर सकते क्योंकि इसका पुनर्निमाण बहुत मुश्किल है.
नीतीश पीएम पद के प्रबल दावेदार

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









