
केजरीवाल नहीं तो कौन जाएगा पंजाब से राज्यसभा? मनीष सिसोदिया का नाम सबसे आगे, हो सकता है स्थानीय चेहरा भी
AajTak
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कह दिया है कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं. अरविंद केजरीवाल के इनकार के बाद अब कौन से नाम रेस में हैं?
कुछ ही महीने पहले केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के विधानसभा चुनाव में हार के साथ आम आदमी पार्टी की सत्ता से विदाई हो गई थी. आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री कैंडिडेट रहे अरविंद केजरीवाल अपनी सीट भी नहीं जीत सके थे. तभी से ही उनके संसद में जाने के कयास लगाए जाने लगे थे. पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित करना हो या खुद केजरीवाल की पंजाब में सक्रियता, ये सब कयासों को और बल दे गए..
अब लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा चुनाव जीतकर अब विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं. राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा और आम आदमी पार्टी से एक नए चेहरे का संसद में नजर आना महज औपचारिकता मात्र रह गए हैं, लेकिन उस एक चेहरे को लेकर अब सस्पेंस गहरा हो चला है जो उच्च सदन में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेगा. यह तस्वीर बनी है अरविंद केजरीवाल के इनकार के बाद.
लुधियाना वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा सीट को लेकर सवाल पर स्पष्ट कहा कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं. किसे भेजा जाए? यह पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी तय करेगी. अरविंद केजरीवाल ने इस बयान से उन कयासों पर विराम लगा दिया है, जो उनके राज्यसभा जाने को लेकर लगाए जा रहे थे. अब सवाल यह है कि अगर अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे, तो उच्च सदन में आखिर कौन जाएगा? राज्यसभा की रेस में कौन-कौन से नेता शामिल हैं?
राज्यसभा के लिए अब तीन विकल्प
आम आदमी पार्टी ने फरवरी महीने में ही अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों को खारिज कर दिया था. अब खुद केजरीवाल ने भी मीडिया के सामने आकर अपने राज्यसभा जाने की संभावनाओं को नकार दिया है. ऐसे में आम आदमी पार्टी के सामने पंजाब से राज्यसभा के लिए अब तीन विकल्प बचते हैं.
1- मनीष सिसोदिया

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






