
'केजरीवाल को मारने की रची जा रही साजिश...' संजय सिंह के बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार
AajTak
आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर अरविंद केजरीवाल की मौत की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और उनकी मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्हें कभी भी कुछ भी हो सकता है. हालांकि दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर पलटवार किया है.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.
संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्हें कभी भी कुछ भी हो सकता है. 'भाजपा केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. शुरू में वे कह रहे थे कि वह मिठाई खा रहे हैं और अपना शुगर बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब वे कह रहे हैं कि उन्होंने अपना खाना कम कर दिया है, कोई ऐसा क्यों करेगा जिसके उसके जीवन को खतरा पैदा हो जाए. उन्होंने कहा, ' यह केजरीवाल को मारने की साजिश है,'
बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष ने फिर आरोपों को दोहराते हुए कहा है कि केजरीवाल जानबूझकर अपना वजन कम कर रहे हैं. बीजेपी ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर घर से बना हुआ खाना अरविंद केजरीवाल को मिल रहा है लेकिन वो जानबूझकर कोताही कर डाइट को कम कर रहे हैं ताकि वजन कम हो और कोर्ट को दिखा सकें कि देखो तिहाड़ में मेरे साथ क्या हो रहा है?
बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये साजिश बहुत दिनों तक नहीं चल सकती. आप मास्टरमाइंड अपराधी हैं, आपका पूरा इकोसिस्टम इसके लिए शोर मचाता है. मुख्यमंत्री ही सबके सूत्रधार हैं. उन्होंने दिल्ली को कहीं का नहीं छोड़ा है.
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हवा में जो जहर फैला है उसके लिए आप जिम्मेदार हैं. दिल्ली की पानी में जो जहर है उसके लिए आप जिम्मेदार हैं और आप गवर्नेंस की बात करते हैं. आपकी गवर्नेंस पूरी तरह से प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से चल रही है. आपकी सरकार ने दिल्ली को सिर्फ लूटने का काम किया है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









