
केजरीवाल और सिसोदिया नहीं तो AAP पंजाब से किसे भेजेगी राज्यसभा? इस उद्योगपति के नाम की चर्चा
AajTak
दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके केजरीवाल, जो फरवरी में नई दिल्ली सीट से भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह से हार गए थे, पिछले कई हफ्तों से अरोड़ा के लिए प्रचार कर रहे थे. हालांकि इससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह राज्यसभा में अरोड़ा की जगह ले सकते हैं, लेकिन खुद केजरीवाल ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने लुधियाना पश्चिम सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल की, जिस कारण राज्यसभा में एक सीट रिक्त हो गई है. दरअसल, AAP ने अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. पंजाब विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अब राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि पार्टी अरोड़ा की जगह किसे संसद के उच्च सदन में भेजेगी- अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया या पंजाब से नाता रखने वाले किसी शख्स को? इस सवाल का जवाब मिलता हुआ दिख रहा है.
आम आदमी पार्टी उद्योगपति कमल ओसवाल (लुधियाना ओसवाल समूह) को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में राज्यसभा उपचुनाव के लिए किसे उम्मीदवार चुना जाएगा इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा होनी बाकी है. AAP के नेता तो यहां तक चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा में जाएं. कई AAP नेता पीएसी की बैठक में केजरीवाल को राज्यसभा भेजने की मांग उठाएंगे. हालांकि, वह राज्यसभा में जाने की अटकलों पर विराम लगा चुके हैं.
यह भी पढ़ें: राज्यपाल से मिलेंगे पंजाब CM भगवंत मान, कैबिनेट फेरबदल में नए चेहरों को मिल सकता है मौका
सूत्रों की मानें तो मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल सहित कुछ अन्य नामों पर चर्चा के बाद भी, आम आदमी पार्टी कमल ओसवाल के नाम पर विचार कर रही है. बता दें कि कमल ओसवाल और संजीव अरोड़ा दोनों रिश्तेदार हैं. आम आदमी पार्टी ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने के बाद संजीव अरोड़ा को इसी वर्ष राज्यसभा भेजा था. हालांकि, इस वर्ष की शुरुआत में पार्टी ने लुधियाना पश्चिम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की, जहां मौजूदा आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की मृत्यु के बाद चुनाव आवश्यक हो गया था.
दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके केजरीवाल, जो फरवरी में नई दिल्ली सीट से भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह से हार गए थे, पिछले कई हफ्तों से अरोड़ा के लिए प्रचार कर रहे थे. हालांकि इससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह राज्यसभा में अरोड़ा की जगह ले सकते हैं, लेकिन AAP ने फरवरी में ही इस बात से इनकार कर दिया था. पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने उस समय कहा था, 'जहां तक अरविंद केजरीवाल का सवाल है, पहले मीडिया ने कहा था कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे. अब कहा जा रहा है कि वह पंजाब से राज्यसभा जाएंगे. मीडिया के सूत्र बिल्कुल गलत हैं.'
यह भी पढ़ें: पंजाब और गुजरात, दोनों जगह उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे... सामने आई गुटबाजी

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






