
'केकड़े' से कराई मूसेवाला की रेकी, फिर किया टीवी चैनल को कॉल... सचिन बिश्नोई की क्राइम कुंडली
AajTak
भारत से 3,700 किमी दूर बैठे सचिन बिश्नोई ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो विदेश में पकड़ा जाएगा. लेकिन ऐसा ही हुआ और उसे अजरबैजान में गिरफ्तार कर लिया गया. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पहले दिन से ही उसका नाम आ रहा था.
Gangster Sachin Bishnoi: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में पहले दिन से ही विदेशी कनेक्शन सामने आ रहा था. क्योंकि कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात का एक आरोपी गोल्डी बराड़ कनाडा में बैठा था और दूसरा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद था. लेकिन जिस गैंगस्टर को मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया, वो था सचिन बिश्नोई, जिसे अब अजरबैजान से गिरफ्तार कर भारत डिपोर्ट किया गया है. अब इसे 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. आइए जानते हैं सचिन बिश्नोई की क्राइम कुंडली.
अजरबैजान में पकड़ा गया सचिन भारत से 3,700 किमी दूर बैठे सचिन बिश्नोई ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो विदेश में पकड़ा जाएगा. लेकिन ऐसा ही हुआ और उसे अजरबैजान में गिरफ्तार कर लिया गया. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पहले दिन से ही उसका नाम आ रहा था. मगर सचिन कानून की पहुंच से बहुत दूर था.
कौन है सचिन बिश्नोई? शातिर सचिन बिश्नोई जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है. जो विदेश में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को ऑपरेट करता है. सचिन वही नाम है, जिसका जिक्र मूसेवाला मर्डर केस में एजेंसियां लगातार करती रही हैं. जांच एजेंसियां सचिन को इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड करार देती रही हैं. यही वजह है कि वो शुरू से ही जांच अधिकारियों के रडार पर रहा है. पुलिस का दावा था कि सचिन के कहने पर ही संदीप उर्फ केकड़ा ने सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी, क्योंकि वो सचिन का दोस्त है. यानी सीधे तौर पर सचिन का इस मर्डर केस से नाता है.
सचिन के लिए काम करता था संदीप उर्फ केकड़ा वारदात के दिन संदीप उर्फ केकड़ा सिद्धू मूसेवाला का फैन बनकर उनके घर पहुंचा था. वो काफी देर तक वहां जमा रहा और मौका मिलने पर उसने बाहर मूसेवाला के साथ सेल्फी ली थी. इसके बाद भी वो वहीं मौजूद था. जब मूसेवाला घर से बाहर निकले तो उसने फौरन इस बात की इत्तिला शूटरों को दे दी थी. उसकी जानकारी के आधार पर ही हमलावरों ने मूसेवाला को घेर मारने की योजना बनाई थी. इसके बाद उन्होंने अपनी साजिश को अंजाम भी दे डाला था.
सचिन ने किया था टीवी चैनल को कॉल मूसेवाला की हत्या के बाद एक शख्स ने एक टीवी चैनल को फोन करके कहा था कि उनके गैंग अपने दोस्त विक्की मिद्दूखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. हालांकि, वो फोन कॉल चैनल के दफ्तर में सचिन ने ही की थी, इस बात की पुष्टि जांच एजेंसियों ने अभी तक नहीं की है.
फजिल्का का रहनेवाला है सचिन अजरबैजान में सचिन के पकड़े जाने के बाद पता चला है कि उसके पास से फर्जी पासपोर्ट भी मिला है. जिस पर तिलक राज टूटेजा का नाम लिखा है. जिसे वो इस्तेमाल कर रहा था. असल में सचिन अपना पूरा नाम सचिन थापन लिखता है, जबकि उसके पिता का असली नाम शिव दत्त है. लेकिन बरामद किए गए फर्जी पासपोर्ट पर उसके पिता का नाम भीम सेन दर्ज है. उसने पासपोर्ट में अपना पता भी गलत दर्ज कर रखा है. पासपोर्ट में उसका पता मकान नंबर 330, ब्लॉक एफ-3, संगम विहार, दिल्ली पाया गया है. जबकि उसका असली पता वीपीओ दतारियां वाली, जिला फजिल्का है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










