
केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद राज्यों में लगातार गिरा कांग्रेस का ग्राफ, 62 में से 47 विधानसभा चुनाव हारे
AajTak
जवान, किसान, पहलवान और संविधान प्रमुख रूप से ये वो चार मुद्दे हैं, जिनके दम पर जलेबी राहुल गांधी ने प्रचार के दौरान चखी, लेकिन स्वाद बीजेपी को आया. क्योंकि हरियाणा के 57 साल के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, तो वो बीजेपी है.
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं. हरियाणा के नतीजों की गूंज दूर-दूर तक जाएगी, जहां शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के मन में लड्डू तो फूटा, लेकिन नतीजों में जीत वाली जलेबी का स्वाद बीजेपी ने चखा. हरियाणा के जनादेश ने बता दिया कि लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों में भी भरोसा पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बना हुआ है.
जवान, किसान, पहलवान और संविधान प्रमुख रूप से ये वो चार मुद्दे हैं, जिनके दम पर जलेबी राहुल गांधी ने प्रचार के दौरान चखी, लेकिन स्वाद बीजेपी को आया. क्योंकि हरियाणा के 57 साल के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, तो वो बीजेपी है. सत्ता में रहते राज्यों में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के मामले में बीजेपी अब तक की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. जहां बीजेपी की सफलता दर 61% है, यानी जनता का लगातार विश्वास जीतने में भी पीएम मोदी आगे हैं. हर चार में एक वोट की ताकत रखने वाले जाट समुदाय के दम पर कांग्रेस जीत के बारे में सोचती रही, लेकिन नतीजों ने कहानी कुछ और बताई. जाटलैंड में कांग्रेस की तीन सीटें घट गई और बीजेपी की तीन सीट बढ़ गईं.
संविधान का मुद्दा यानी दलित वोट.... राहुल गांधी लोकसभा चुनाव की तरह हरियाणा में भी प्रचार के दौरान हाथ में संविधान और जाति गणना का मुद्दा लेकर घूमे. पिछड़ों की बात की, लेकिन यहां भी कांग्रेस से ज्यादा फायदा बीजेपी को हुआ है. पिछली बार से तीन ज्यादा दलित आरक्षित सीटें बीजेपी ने जीती हैं. हालांकि 2019 के मुकाबले 2 ज्यादा सीट कांग्रेस ने पाईं. सवर्ण, ओबीसी या फिर दलित... हर वर्ग में कांग्रेस से ज्यादा सीट बीजेपी ने हासिल की हैं. 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटें जीती थीं. 2024 में इनमें से 26 सीटें दोबार जीत लीं, यानी मौजूदा हर 3 में से 2 सीट वापस जीत ली है. 22 नई सीटें बीजेपी ने जीती हैं. 14 सीटें कांग्रेस से छीनी हैं. 4 जेजेपी की और 4 निर्दलीय की. कांग्रेस के मुकाबले यहां भी जनता का भरोसा बीजेपी और नरेंद्र मोदी के नाम के साथ ज्यादा दिखा.
परिणाम के बाद क्या बोले पीएम मोदी और अमित शाह?
प्रधानमंत्री मोदी जब बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, तो कहा कि देश के कई राज्य कांग्रेस के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा चुके हैं, वहीं, अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चाहे केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार का चुनकर आना हो या हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में बीजेपी की लगातार जीत, बीजेपी की पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस पर जनता का विश्सास बढ़ा है.
कांग्रेस और बीजेपी के बीच पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की जनादेश के आधार पर तुलना

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










