
केंद्र ने जाकिर नाइक की याचिका पर SC में जताई आपत्ति, कहा- वो भगोड़ा है तो अर्जी कैसे दाखिल की?
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में विवादित धर्म उपदेशक जाकिर नाइक की याचिका पर सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस आदमी (जाकिर नाइक) को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. इस याचिका पर जाकिर के साइन नहीं हैं. एक घोषित भगोड़ा कैसे याचिका दाखिल कर सकता है? वहीं, अदालत ने नाइक की याचिका पर अगले बुधवार तक सुनवाई टाल दी है.
भारत से भगोड़ा घोषित और विवादित धर्म उपदेशक जाकिर नाइक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अगले बुधवार तक टली दी है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार से हलफनामा दाखिल करने को भी कहा है.
अदालत में केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस आदमी (जाकिर नाइक) को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. इस याचिका पर जाकिर के साइन नहीं हैं. एक घोषित भगोड़ा कैसे याचिका दाखिल कर सकता है? ये याचिका स्वीकार ही नहीं की जानी चाहिए. मुझे बताया गया कि वे याचिका वापस ले रहे हैं... कोई भगोड़ा व्यक्ति एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका कैसे दायर कर सकता है?
जाकिर नाइक पर दर्ज हैं 6 मुकदमे
वहीं, अदालत में पेश हुए जाकिर नाइक के वकील ने कहा कि महाराष्ट्र में 4 और कर्नाटक में 2 एफआईआर हैं. हमें यह कहने के निर्देश हैं कि यदि यह अदालत एफआईआर को रद्द करने के लिए संबंधित हाईकोर्ट जाने इजाजत दे तो हम हाईकोर्ट जा सकते है.
ब्रीफिंग के वकील को नहीं मिले सही निर्देश
इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ये याचिकाएं एफआईआर को क्लब करने के लिए हैं. यदि वे रद्दीकरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यह अलग बात है. एसजी का कहना है कि ब्रीफिंग वकील ने वरिष्ठ वकील को सही निर्देश नहीं दिए हैं. इस याचिका पर शुरुआती आपत्तियां हैं. रजिस्ट्री ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि याचिका याचिकाकर्ता के हस्ताक्षर के बिना ही दाखिल की गई है. कोई भगोड़ा व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के बिना याचिका कैसे दायर कर सकता है? यह मामला स्पष्ट हो जाए.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








