कुश्ती पर कोहराम, WFI की बैठक पर विराम... गोंडा में रैंकिंग टूर्नामेंट भी टला, मायूस लौटे खिलाड़ी
AajTak
खेल मंत्रालय ने शनिवार को दो बड़े फैसले लिए थे. जिसमें कुश्ती महासंघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर पर निलंबित कर दिया गया. विनोद तोमर पर अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है. इसके साथ ही गोंडा में चल रहे रैंकिंग टूर्नामेंट को भी रद्द किए जाने का आदेश दिया गया.
कुश्ती महासंघ के खिलाफ लगे आरोपों को लेकर चल रहे विवाद को लेकर खींचतान के बीच खेल मंत्रालय सख्त नजर आ रहा है. जांच के फैसले और कमेटी के गठन के ऐलान के बाद खेल मंत्रालय ने शनिवार को दो बड़े फैसले लिए गए. जिसमें कुश्ती महासंघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर पर निलंबित कर दिया गया. विनोद तोमर पर अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है. इसके साथ ही गोंडा में चल रहे रैंकिंग टूर्नामेंट को भी रद्द किए जाने का आदेश दिया गया. वहीं 22 जनवरी रविवार को अयोध्या में होने वाली कुश्ती महासंघ की जनरल बॉडी मीटिंग भी रद्द कर दी गई. अब 4 हफ्ते तक ये बैठक नहीं हो सकेगी.
उधर, खेल मंत्रालय के गोंडा में आयोजित नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट को रद्द करने के आदेश से दूसरे राज्यों से खेलने आए पहलवानों खफा नजर आए. यूं तो मंत्रालय की तरफ से जारी चिट्ठी में लिखा गया है कि सभी प्रतिभागियों को एंट्री फीस वापस कर दी जाए, लेकिन खिलाड़ियों का कहना है कि उनकी सारी मेहनत बेकार चली गई है. जिसके बाद वह मायूस होकर वापस लौटने लगे हैं.
अपने-अपने राज्य लौट रहे खिलाड़ियों ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि टूर्नामेंट जारी रहना चाहिए था और पहलवानों की सारी मेहनत बेकार चली गई. अब उन्हें टूर्नामेंट होने के लिए एक महीने का इंतजार करना होगा, हालांकि रिफंड का आदेश दिया गया है, लेकिन वजन बनाए रखना एक पहलवान के लिए एक बड़ी चुनौती है. मामले की जांच जारी रहनी चाहिए लेकिन इससे पहलवानों की तैयारी प्रभावित नहीं होनी चाहिए थी.
महासंघ सेक्रेट्री ने बृजभूषण के पक्ष में दिया था बयान
कुश्ती महासंघ के असिस्टेंट सेक्रेट्री विनोद तोमर का एक दिन पहले ही बृजभूषण सिंह के समर्थन में बयान आया था. विनोद तोमर ने कहा था कि कुश्ती फेडरेशन और बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप निराधार हैं. विनोद तोमर की तरफ से ये भी कहा गया कि बृजभूषण सिंह ने अपने आप को कुछ दिन के लिए रेसलिंग संघ से अलग रखा है. विनोद तोमर ने बजरंग पूनिया जैसे खिलाड़ियों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर भी हैरानी जताई थी.
आरोपों की जांच के लिए बनी कमेटी

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










