
कुल्हाड़ी, चाकू, तलवारें... उत्तराखंड में स्थानीय व्यापारी पर हमला करने वाले 7 निहंग अरेस्ट, मिले खतरनाक हथियार
AajTak
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए निहंग सिखों का एक स्थानीय व्यापारी से स्कूटर हटाने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते यह बहस हिंसक झड़प में बदल गई और निहंगों ने तलवार से व्यापारी पर हमला करने की कोशिश की, हालांकि इस हमले में वह किसी तरह बाल-बाल बच गया.
उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ के पास निहंग श्रद्धालुओं और एक स्थानीय व्यापारी के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने सात निहंग श्रद्धालुओं को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे एक पुलिस अधिकारी पर भी धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए निहंग सिखों का एक स्थानीय व्यापारी से स्कूटर हटाने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते यह बहस हिंसक झड़प में बदल गई और निहंगों ने तलवार से व्यापारी पर हमला करने की कोशिश की, हालांकि इस हमले में वह किसी तरह बाल-बाल बच गया.
निहंग श्रद्धालुओं के पास मिले कई खतरनाक हथियार
पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, आरोपी वहां से फरार हो चुके थे, लेकिन उन्हें थाने के गेट के पास पकड़ लिया गया. इस बीच बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी भी थाने पर जमा हो गए. मामला तब और बिगड़ गया जब यह पता चला कि निहंग श्रद्धालुओं के पास परंपरागत कृपाणों के अलावा कुल्हाड़ी, बड़ी दोधारी तलवारें, चाकू और अन्य धारदार हथियार भी मौजूद थे.
दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. जब पुलिस ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो अमृतपाल नाम के एक निहंग ने एक सीनियर सब-इंस्पेक्टर के सिर पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.
पंजाब के फतेहगढ़ जिले के रहने वाले हैं सभी आरोपी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










