कुलदीप IN, वरुण OUT... T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI बदलेगी!अभिषेक का क्या होगा?
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (8 मार्च) को है. ऐसे में सवाल है कि क्या इस मुकाबले में खासतौर पर भारतीय गेंदबाजी में क्या कोई बदलाव होगा. क्या प्लेइंग 11 में कोई सरप्राइज देखने को मिलेगा.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया रविवार (8 मार्च) को T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब के लिए न्यूजीलैंड का सामना करेगी. भारत ने T20 वर्ल्ड कप मैचों में न्यूजीलैंड को कभी नहीं हराया है, दोनों टीमों के बीच हुए तीनों मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. ऐसे में भारत के लिए सुपर संडे (8 मार्च) को होने वाला फाइनल मुकाबला किसी बड़ी जंग से कम नहीं होगा.
वैसे ओवरऑल दोनों ही देशों के बीच कुल 30 टी20 मैच हुए हैं, जहां भारतीय टीम ने 16 मैच जीते हैं, 11 मैच न्यूजीलैंड के नाम रहे हैं. और 3 मैच टाई रहे, इन 3 टाई में दो भारतीय टीम बाद (सुपर ओवर) में जीती और एक DLS (डकवर्थ लुईस ) मैथड की वजह से टाई पर छूटा है. यह भी पढ़ें: भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, हाईस्कोरिंग थ्रिलर में इंग्लैंड को किया पस्त, सैमसन की पारी बेथेल पर भारी
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को गुरुवार (5 मार्च) को इंग्लैड को 7 रनों से हराया. भारत ने 253/7 का भारी भरकम स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी 246/7 का स्कोर खड़ा कर दिया. इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. बाकी बल्लेबाजों ने भी जमकर हाथ खोले.
हालांकि इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर्स में 51 रन दिए और 1 विकेट लिया. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने तो 4 ओवर्स में 64 रन दिए और उनको महज एक विकेट लिया. उनके फॉर्म ने सबसे ज्यादा निराश किया, इसके बाद सवाल उठ रहे हैं क्या भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव होगा? क्या पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर बैठे कुलदीप यादव को मौका मिलेगा. वहीं अभिषेक शर्मा का भी फॉर्म चिंताजनक है. यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका फिर कर गई चोक
Marching towards the #Final 👏 A step away from 𝙂𝙡𝙤𝙧𝙮 🏆#TeamIndia is into the #T20WorldCup finale 🥳 Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/6BBNkNw2aB
वरुण की गेंदबाजी पर इरफान पठान, अक्षर पटेल ने क्या कहा? हालांकि, वरुण इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 8 मैचों में 28 ओवर्स में 248 रन देकर 13 विकेट लिए हैं. इसमें उनका एवरेज 19.07 है और उनका 8.85 का इकोनॉमी रेट रहा है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










