
कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार की हत्या... चंडीगढ़ जाते समय किसने मारीं गोलियां, हमलावरों की पहचान करने में जुटी पुलिस
AajTak
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार रात शराब ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. ठेकेदार चंडीगढ़ जा रहा था. रास्ते में शाहबाद के मीना मार्केट में सिगरेट लेने के लिए रुका था, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद कस्बे में शुक्रवार रात एक शराब ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सोनीपत निवासी के रूप में हुई है, जो शाहबाद में शराब ठेके का संचालन कर रहा था. पुलिस के अनुसार, रात करीब 8 बजे ठेकेदार अपनी गाड़ी से चंडीगढ़ जा रहा था. रास्ते में मीना मार्केट के पास उसने सिगरेट लेने के लिए गाड़ी रोकी, तभी अचानक दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे.
बदमाशों ने तुरंत ठेकेदार पर 7 से 9 राउंड फायरिंग की, जिनमें से तीन गोलियां सीधे उसे लगीं. फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. आसपास के लोग गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर निकले और घायल ठेकेदार को तुरंत मोहड़ी के आदेश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: सोनम का शातिर प्लान... किसी दूसरी लड़की की हत्या कर खुद को भी मरा दिखाने की रची थी साजिश, शिलांग पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
सूत्रों के अनुसार, मृतक कुछ समय से शाहबाद में शराब ठेका संचालित कर रहा था. आशंका जताई जा रही है कि हत्या किसी रंजिश या ठेके को लेकर हुए विवाद का नतीजा हो सकती है. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. हमलावरों की पहचान के लिए आसपास इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटना के बाद शाहबाद में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








