
कुत्ते के हमले से बचने के लिए तीसरी मंजिल से कूदा डिलीवरी बॉय, मालिक के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
पांच महीने के अंदर हैदराबाद में ऐसा दूसरा मामला सामने आया है, ,जब पालतू कुत्ते के हमले से बचने के लिए डिलीवरी बॉय ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी है. पिछली घटना में जहां डिलीवरी बॉय की इलाज के दौरान मौत हो गई थी तो वहीं हाल ही में हुई घटना में घायल डिलीवरी बॉय का इलाज चल रहा है.
देशभर में डॉग अटैक की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है. यहां गद्दे की डिलीवरी करने आए एक डिलीवरी बॉय पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से घबराए डिलीवरी बॉय ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. घटना के बाद वह बुरी तरह से घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक हैदराबाद की पंचवटी कॉलोनी में स्थित श्रीनिधि हाइट्स अपार्टमेंट में 30 साल का डिलीवरी एग्जीक्यूटिव इलियास रविवार को गद्दे की डिलीवरी करने पहुंचा. दरवाजे पर लगी घंटी बजाने के बाद घर के अंदर से एक डाबरमैन कुत्ता बाहर निकल आया. कुछ देर भौंकने के बाद कुत्ते ने डिलीवरी बॉय पर हमला कर दिया. खुद को बचाने की कोशिश करते हुए इलियास ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. नीचे गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आईं.
डिलीवरी बॉय इलियास के मुताबिक, वह गद्दे की डिलीवरी करने गया था. जब वह ग्राहक के घर पहुंचा तो कुत्ता खुला हुआ था. घर का दरवाजा भी बंद नहीं था. हालांकि, घर के लोग और आसपास के निवासी उसके बचाव के लिए आए, लेकिन तब तक वह छलांग लगा चुका था. पीड़ित डिलीवरी बॉय को आनन-फनन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. रायदुर्गम पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. घटना के बाद तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने मांग की है कि कुत्ते के मालिक को डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के इलाज का खर्च उठाना चाहिए.
हैदराबाद में पहले भी हुई ऐसी घटना
इसी तरह की एक घटना जनवरी 2023 में हैदराबाद के बंजारा हल्स इलाके में भी हो चुकी है. तब कुत्ते से डरकर एक स्विगी डिलीवरी बॉय बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिर गया था. इमारत से नीचे गिरने पर डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. रिजवान फूड डिलीवरी ऐप स्विगी के साथ काम करता था. वह बंजारा हिल्स में स्थित एक अपार्टमेंट में पार्सल देने पहुंचा था. हालांकि, बाद में इन दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था.
दरावाजा खटखटाते ही कुत्ते ने किया हमला

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






