
'कुछ शिखंडी मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे', कुणाल कामरा के बयान पर बोले एकनाथ शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक विवादित बयान दिया था. इस पर एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि पाखंडियों को आगे कर मुझे बदनाम करने की कोशिश कुछ शिखंडी कर रहे हैं. साथ ही कहा कि उस कामरा (कुणाल) को छोड़ दो, उसका कमरा खाली हो गया है.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक विवादित बयान दिया था. इस बयान पर जमकर हंगामा बरपा हुआ है. विवाद बढ़ने के बाद कुणाल कामरा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया था. इस पर एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है. शिंदे ने कहा कि पाखंडियों को आगे कर मुझे बदनाम करने की कोशिश कुछ शिखंडी कर रहे हैं. साथ ही कहा कि उस कामरा (कुणाल) को छोड़ दो, उसका कमरा खाली हो गया है.
इससे पहले एकनाथ शिंदे ने विधानपरिषद में विरोधियों को आत्ममंथन करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जनता के न्यायालय में यह निर्णय लिया गया है कि गद्दार कौन है और खुद्दार कौन है. आईने में देखकर किसी का वंश नहीं बताया जा सकता.
शिंदे ने ये भी कहा कि चाहे कितनी भी सुपारी देकर बदनामी की मुहिम चलाई जाए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करने वाले विरोधियों ने महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान कई लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाई थी.
कुणाल कामरा और उद्धव गुट की प्रवक्ता सुषमा अंधारे के खिलाफ महाराष्ट्र विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया गया है. बीजेपी विधायक प्रवीन दरेकर ने महाराष्ट्र विधान परिषद में यह प्रस्ताव पेश किया. आरोप है कि कुणाल कामरा ने अपने पैरोडी गाने में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का अपमान किया. जबकि, सुषमा अंधारे पर भी कुणाल कामरा का समर्थन करने और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है. ये प्रस्ताव विधान परिषद के सभापति राम शिंदे को सौंपा गया, जो इसे विशेषाधिकार समिति के पास भेज सकते हैं.
अलग-अलग घटनाओं में विशेषाधिकार हनन के नोटिस शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक रमेश बोर्नारे ने भी सुषमा अंधारे के खिलाफ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अपमान करने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दायर किया.
कुणाल कामरा का जवाब

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









