
'कुछ तो लफड़ा है...', चश्मदीद ने बताया रोहित आर्य पर कैसे हुआ शक, सुनाई 17 बच्चों के रेस्क्यू की कहानी
AajTak
मुंबई के पवई इलाके के RA स्टूडियो में गुरुवार को रोहित आर्य नाम के शख्स ने कुछ बच्चों को बंधक बना लिया था. आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को किडनैपर के चंगुल से छुड़ा लिया था. इस बीच पुलिस की कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी की मौत हो गई थी.
मुंबई के पवई में रोहित आर्य नाम के शख्स ने एक स्टूडियो के भीतर 17 बच्चों को बंधक बना लिया था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. इस ऑपरेशन के दौरान घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. अब इस पूरे मामले पर चश्मदीद रोहन आहेर का बयान सामने आया है.
चश्मदीद रोहन इस प्रोजेक्ट पर आरोपी के साथ काम कर रहा था. लेकिन उसकी सूझबूझ ने एक बड़ा हादसा टालने में मदद की. रोहन ने आरोपी के साथ पहले भी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया था लेकिन पैसों के विवाद की वजह से वह तीसरे प्रोजेक्ट में शामिल नहीं हुआ लेकिन बाद में चौथे प्रोजेक्ट पर आरोपी से फिर जुड़ गया था.
रोहन ने आज तक के साथ बातचीत में बताया कि मैं रोहित को कई वर्षों से जानता था. उसने खुद ही मुझे इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बुलाया था. मुझे कभी नहीं लगा था कि वह ऐसा कुछ करेगा. मैं दो से तीन महीने से उसके साथ काम कर रहा था. उसने मुझे बताया था कि पहले बच्चों के ऑडिशन किए जाएंगे. इसके बाद मार्च में जाकर फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. मैंने जब उससे स्क्रिप्ट मांगी तो उसने कहा कि अभी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. हम पहले ऑडिशन कर लेते हैं. रोहित आर्य ने बच्चे भी खुद से ही अरेंज किए थे.
इस पूरे प्रोजेक्ट में रोहन की क्या भूमिका थी? इसके बारे में पूछने पर उसने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट में मेरी भूमिका टीचर की तरह थी. मैं प्रोजेक्ट कंट्रोलर के तौर पर भी काम कर रहा था. लेकिन स्टूडियो (RA) रोहित ने ही हायर किया था. ऑडिशन के लिए बच्चों को भी उन्होंने ही बुलाया था.
रोहन ने बताया कि ये बच्चे चार दिन से मेरे साथ थे. बच्चों को यही मालूम था कि फिल्म बन रही है. उसका ऑडिशन चल रहा है, वर्कशॉप होगी और ट्रायल शूट होगा. यही इंफॉर्मेशन हमारे पास भी थी कि पहले ऑडिशन होगा. 29 अक्टूबर को ये सारी चीजें खत्म हो गई थी. लेकिन रोहित ने बोला कि 30 तारीख को भी एक्सटेंड करेंगे और उन्होंने 30 को ये कर दिया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










