
कुएं में गिर गया ढाई साल का शेर, डूबने से हो गई मौत… डेढ़ महीने में जा चुकी 3 शेरों की जान
AajTak
गुजरात के अमरेली में शेरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. लिलिया तालुका के कानकोट गांव में शेत्रुंजी नदी किनारे करीब ढाई साल के शेर की बंद कुएं में गिरने से मौत हो गई. शेर पानी या मूवमेंट के दौरान खुले कुएं के पास पहुंचा और हादसे का शिकार हो गया. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
गुजरात के अमरेली जिले में करी ढाई साल का शेर एक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया. बाद में पोस्टमार्टम के लिए एनिमल केयर सेंटर भेजा गया. शेरों के लिए सुरक्षित माने जाने वाले इस इलाके में हो रही ऐसी घटनाओं से वन्यजीव प्रेमियों में नाराजगी है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना लिलिया तालुका के कानकोट गांव के पास शेत्रुंजी नदी किनारे की है. जांच में सामने आया है कि शेर संभवतः खेलते समय या पानी की तलाश में कुएं के पास पहुंचा और संतुलन बिगड़ने से अंदर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई.
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में शिकार का पीछा करने या किसी तरह के संघर्ष के संकेत नहीं मिले हैं. लिलिया फॉरेस्ट रेंज के आरएफओ भरत गलानी के अनुसार, यह एक दुर्घटना का मामला लग रहा है, जिसमें शेर का बच्चा खेलते समय कुएं में गिर गया. हालांकि विभाग ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कुएं के आसपास सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे.
यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाकों में शेरों का झुंड... सीसीटीवी में देखा तो दहशत में आ गए लोग, वन विभाग ने इलाके में भेजी टीम
पिछले कुछ महीनों में अमरेली और आसपास के इलाकों में शेरों की मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं. जनवरी महीने में भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाइवे पर वाहन की टक्कर से एक शेर की मौत हुई थी. वहीं करीब डेढ़ महीने के भीतर सड़क हादसों में तीन शेरों की जान जाने के मामले दर्ज हुए. अब कुएं में गिरने से मौत की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











