
कुंवारों के लिए पेंशन, एक हाथ में लड्डू, गर्दन पर तलवार, जान लीजिए हरियाणा सरकार की शर्तें
AajTak
हरियाणा सरकार ने कुंवारों के लिए पेंशन योजना शुरू कर दी है. राज्य सरकार ने इस योजना के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. ये योजना एक जुलाई 2023 से लागू हो गई है. सरकार ने पेंशन के लिए पात्रों के सामने कुछ शर्तें रखी हैं. इन शर्तों को पूरा करने वाले ही पेंशन के हकदार होंगे.
हरियाणा सरकार ने कुंवारों को पेंशन देने का फैसला किया है. लेकिन, ये पेंशन लेने के लिए पात्र कौन होंगे? सरकार ने नियम और शर्तें क्या लगाई हैं? आसान भाषा में कहें तो सरकारी पेंशन लेने से पहले कुंवारों को सौ बार सोचना पड़ेगा. चूंकि, सबसे पहले तो सरकार की कसौटी पर खरा उतरना ही बड़ी चुनौती है, उसके बाद अगर कोई जांच में अपात्र पाया जाता है तो उसे पेंशन का लाभ उठाना महंगा पड़ जाएगा. सरकार सूद समेत रकम वसूल करेगी. हरियाणा में सरकार के नियम और शर्तें चर्चा में हैं.
फिलहाल, कहा जा रहा है कि सरकार की तरफ से कुंवारों को एक हाथ में लड्डू दिया जा रहा है तो गर्दन पर नियमों और शर्तों की तलवार भी रखी गई है. बता दें कि मनोहर लाल खट्टर सरकार ने हरियाणा में 1 जुलाई से कुंवारे लोगों के लिए 2750 रुपये प्रति माह पेंशन देने की योजना शुरू की है. इस संबंध में अब अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसमें नियम और शर्तों को फाइनल किया गया है. कुंवारों के लिए क्या नियम और शर्तें लगाईं?
- अगर किसी की शादी नहीं हुई और वो लिव-इन में रहता है तो पेंशन का हकदार नहीं होगा. - अगर कोई तलाकशुदा है तो वो भी पेंशन के लिए पात्र नहीं होगा. - अन्य पेंशन पाने वाला व्यक्ति भी इस योजना का लाभ पाने का हकदार नहीं होगा. - अगर कोई कुंवारा है और बाद में उसकी शादी हो जाती है तो सरकार को सूचना देगी होगी. वरना एक्शन लिया जाएगा. - पेंशन के लिए वही पात्र होंगे, जो अविवाहित हों. यानी अगर पेंशन पाना है तो शादी ना होना पहली शर्त है. - जो लाभार्थी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशालय को सूचित किए बिना शादी करेंगे, उन्हें दंडित किया जाएगा. - ऐसे लोगों से पेंशन की पूरी धनराशि वसूल की जाएगी और 12 प्रतिशत ब्याज वसूलने का नियम बनाया है. - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग परिवार पहचान पत्र के आधार पर पेंशन पहचान पत्र तैयार करेगा. - लाभार्थी की आयु 45 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
हरियाणा में कुंवारों को पेंशन मिलने की क्या है शर्त? सीएम खट्टर ने बताया
- लाभार्थी की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. - लाभार्थी को अपना परिवार पहचान पत्र हर माह की 10 तारीख से पहले जमा करवाना होगा. - एक पेंशन आईडी बनाई जाएगी और पेंशन राशि जारी करने से पहले लाभार्थी से सहमति ली जाएगी. - पेंशन हर महीने की 7 तारीख को वितरित की जाएगी. - इस पेंशन का लाभ उन विधुर को भी दिया जाएगा. जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है. - लाभार्थी की आयु 60 वर्ष हो जाने के बाद पेंशन स्वतः ही वृद्धावस्था योजना में परिवर्तित हो जाएगी.
हरियाणा में 70 हजार से ज्यादा लोग पेंशन योजना के पात्र

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








