
किस्मत हो तो ऐसी, 8 साल का कुत्ता बना 36 करोड़ रुपये का मालिक
AajTak
मौत से पहले बिल डोरिस ने अपने कुत्ते के लिए अपना प्यार जताया और आखिरी इच्छा बताई की उनके गुजरने के बाद इस संपत्ति को एक ट्रस्ट में हस्तांतरित कर दिया जाए ताकि लूलू की बेहतर देखभाल हो सके. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार डोरिस ने कुत्ते को अपनी दोस्त मार्था बर्टन की देखभाल में छोड़ दिया है.
अमेरिका में एक कुत्ता 36 करोड़ रुपये का मालिक बन गया है. यह सुनने में आपको अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन यह पूरी तरह सच है. दरअसल, अमेरिका के टेनेसी शहर में रहने वाले बिल डोरिस मौत के बाद अपने कुत्ते 'लूलू' के लिए 5 मिलियन डॉलर (36,29,55,250 रुपये) की भारी-भरकम संपत्ति छोड़ गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बिल डोरिस को अपने 8 साल के लूलू से बेहद प्यार था. मौत से पहले बिल डोरिस ने कुत्ते के लिए अपना प्यार जताया और आखिरी इच्छा बताई की उनके गुजरने के बाद इस संपत्ति को एक ट्रस्ट में हस्तांतरित कर दिया जाए ताकि लूलू की बेहतर देखभाल हो सके. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार डोरिस ने कुत्ते को अपनी दोस्त मार्था बर्टन की देखभाल में छोड़ दिया है. डोरिस की वसीयत में कहा गया है कि बर्टन को लुलु के उचित देखरेख के लिए ट्रस्ट में जमा पैसे से मासिक खर्च दिया जाए. अपने दिवंगत दोस्त डोरिस के लूलू से रिश्ते के बारे में बात करते हुए, बर्टन ने एक समाचार चैनल को बताया कि, "मैं वास्तव में नहीं जानती कि आपको सच बताने के लिए इसके बारे में क्या सोचना है. वह वास्तव में कुत्ते से प्यार करता था."
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











