
'किसी ने तो दिया...' नरसिम्हा राव को 'भारत रत्न' देने पर बोले अधीर रंजन चौधरी, सोनिया गांधी ने दिया ये रिएक्शन
AajTak
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और देश में हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा. इस ऐलान के बाद विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और देश में हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुशी जताई है. कहा कि वह इस फैसले का स्वागत करती हैं.
वहीं, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से पूछा गया, कांग्रेस ने तो अपनी पार्टी के नेता पीवी नरसिम्हा राव को 'भारत रत्न' नहीं दिया? इसके जवाब में चौधरी बोले- अरे! तो क्या हुआ, किसी ने तो दिया है. ये सरकार का डिसीजन है.
इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा, 'बहुत बधाई. चौधरी चरण सिंह जी के लिए खुश हैं. हम बहुत खुश हैं.' वहीं, रालोद नेता जयंत चौधरी के बीजेपी से गठबंधन पर सपा नेता ने कहा कि अभी जयंत से कोई बात नहीं हुई है. अखबारों से पढ़ रहे हैं. सबको बधाई. उधर, PM नरेंद्र मोदी के प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लिखा- ''दिल जीत लिया.''
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ''पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' से सम्मानित किये जाने की घोषणा से अत्यंत प्रसन्नता हुई. आजीवन किसानों के लिए समर्पित चौधरी साहब ने किसान कल्याण के लिए अनेक कार्य किए. चौधरी साहब जीवनपर्यंत लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति समर्पित रहे और उन्होंने आपातकाल का डटकर मुकाबला किया. उन्होंने अपने निर्णयों से पूरे देश को यह बताया कि किसान का बेटा देश के भरण-पोषण से लेकर नीतिगत निर्णय भी ले सकता है. चौधरी साहब के सम्मान के माध्यम से देश के करोड़ों किसानों और मेहनतकश लोगों को सम्मानित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं.''

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








