
किसी की बेटी यूरोप बोलकर अमेरिका गई, किसी ने छुपाई डंकी रूट की बात... डिपोर्ट हुए गुजरात के दो लोगों की कहानी
AajTak
अमेरिका से भारत वापस भेजे जाने वाले भारतीयों नागरिकों में 33 गुजराती शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर लोग उत्तर गुजरात के मेहसाणा जिले के रहने वाले हैं. निकिता के पिता ने बताया कि एक महीने पहले यूरोप के वीजा लेकर 2 सहेलियों के साथ घूमने गई थी. उसके बाद हमारी आखिरी बार बात 14-15 जनवरी को हुई थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में रह-रहे अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त दिखाते हुए बेदखल करना शुरू कर दिया है. अमेरिका से भारत वापस भेजे गए भारतीयों में 33 गुजराती शामिल हैं. इन ज्यादातर लोग उत्तर गुजरात के मेहसाणा जिले के रहने वाले हैं. अमेरिका से गुजरात डिपोर्ट हुए गुजरात के दो परिवारों ने अपने परिवार के सदस्यों के अमेरिका जानने की भयावह कहानी बताई है.
मेहसाणा स्थित विजापुर के दाभला गांव की रहने वाली निकिता भी स्वदेश लौट आई है. जब आजतक ने इस परिवार से संपर्क किया तो लड़की के पिता कनुभाई पटेल ने कहा कि उनकी लड़की यूरोप के टूर पर गई थी, लेकिन वह अमेरिका गई थी, ऐसा परिवार को नहीं बताया. निकिता के अमेरिका से लौटने की खबर से परिवार के लोग परेशान हैं.
'यूरोप का लिया था वीजा'
निकिता के पिता ने बताया कि निकिता एक महीने पहले यूरोप के वीजा लेकर 2 सहेलियों के साथ घूमने गई थी. उसके बाद हमारी आखिरी बार बात 14-15 जनवरी को हुई थी. उसने उस वक्त यूरोप में रहने की ही बात हुई थी, अमेरिका जाने की कोई बात नहीं हुई थी. हमें मीडिया के द्वारा ही जानकारी मिली कि गुजरात के 33 लोग वापस भेजे जा रहे हैं. हाल ही में उसने M.Sc. की पढ़ाई पूरी की है, लेकिन यहां जॉब नहीं थी. पर वह आगे क्या करने वाली थी, इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं थी.
निकिता के पिता ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले को गलत बताते हुए कहा कि अमेरिका में गुजरात और पंजाब के काफी लोग रहते हैं. उन्हें वापस नहीं भेजना चाहिए. कई लोग पैसा खर्च करके वहां जाते है तो परिवार को तकलीफ होगी.
वहीं, गांधीनगर जिले के बोरू गांव के गोहिल परिवार के तीन सदस्य भी अमेरिका से भारत लौटे हैं, जिनमें किरण सिंह गोहील उनकी पत्नी मित्तलबेन और बेटा हेयांश शामिल है. ये तीनों लोग एक महीने पहले ही अमेरिका गए थे.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










