
किसानों की कर्जमाफी पर KBC में सवाल, अमिताभ ने कैसे कर दी ये गलती? चैनल ने बताया सच
AajTak
केबीसी के मंच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अमिताभ बच्चन एक कंटेस्टेंट से मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को लेकर सवाल कर रहे हैं. अमिताभ कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि कमलनाथ जी ने इतने किसानों का कर्ज माफ किया था. अब चैनल ने इस वीडियो का सच बता दिया है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति गेम शो को होस्ट कर रहे हैं. इन दिनों KBC 15 टीवी पर चल रहा है और दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है. देशभर से कई कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमाए शो में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं कुछ को हॉटसीट पर पहुंचकर बड़ी धनराशि जीतने का मौका भी मिल चुका है. इस बीच केबीसी के मंच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहा केबीसी का वीडियो
इस वीडियो में अमिताभ बच्चन एक कंटेस्टेंट से मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को लेकर सवाल कर रहे हैं. अमिताभ कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि कमलनाथ जी ने इतने किसानों का कर्ज माफ किया था. इसके लिए वो बड़ी रकम वाले ऑप्शन भी सामने रखते हैं. कंटेस्टेंट जवाब देता है- 27 लाख. ये जवाब सही बताया जाता है. अब शो से जुड़े चैनल ने इस वीडियो को शेयर कर साफ किया है कि असल में ये वीडियो नकली है. अमिताभ के शो पर किसी भी कंटेस्टेंट से ये सवाल नहीं किया गया.
चैनल ने दी सफाई
सोनी टीवी चैनल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस वीडियो का सच बताया है. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, 'कौन बनेगा करोड़पति की ये फेक वीडियो लोगों को गुमराह कर रही है. अगर आपको सही एपिसोड को देखना है तो हमारे यूट्यूब चैनल पर जाइए.'
वहीं ट्विटर पर शेयर पोस्ट में लिखा गया, 'हमारे शो कौन बनेगा करोड़पति की एक फेक वीडियो के वायरल होने के बारे में हमें आगाह किया गया है. इन वीडियो में होस्ट और कंटेस्टेंट की नकली आवाज का इस्तेमाल कर झूठा कंटेंट दिखाया गया है. हम ऐसी गलत जानकारी की सख्त निंदा करते हैं. हम इस मामले पर साइबर सेल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. दर्शकों से अनुरोध है कि बिना वैरिफाई हुए कंटेंट को शेयर करने से बचें.'

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











