
लाखों लोग कर रहे हैं ये गलती! सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई
AajTak
स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने वाली हैं. इस वजह से लोग महंगे फोन सस्ती कीमत पर पाने के लिए सेकंड हैंड मार्केट की तरफ जाएंगे. वैसे भी भारत में कई स्मार्टफोन्स नए से ज्यादा सेकेंड हैंड ही मिलते हैं. लेकिन सेकेंड हैंड फोन मार्केट ट्रिकी भी है, इसलिए अगर आप यूज्ड फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो इन टिप्स पर जरूर गौर करें.
नया स्मार्टफोन हर किसी को चाहिए, लेकिन हर बार नया फोन खरीदना जेब पर भारी पड़ सकता है. यही वजह है कि आजकल सेकेंड हैंड और रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन का ट्रेंड तेज़ी से बढ़ रहा है.
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हों या लोकल मोबाइल मार्केट, हर जगह कम दाम में फ्लैगशिप फोन का लालच दिया जाता है. लेकिन सस्ता फोन अगर बाद में सिरदर्द बन जाए, तो पूरा सौदा घाटे का हो सकता है. इसलिए सेकेंड हैंड या रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन खरीदने से पहले कुछ अहम बातों को समझना बेहद ज़रूरी है.
फ़ोन की पहचान
सबसे पहले फोन की लीगल पहचान को लेकर सतर्क रहना चाहिए. भारत में हर मोबाइल फोन का एक यूनिक IMEI नंबर होता है, जिससे ये पता चलता है कि फोन चोरी का तो नहीं है. अगर चोरी का फोन है और आपने उसे खरीद लिया है तो पुलिस आप तक भी पहुंच सकती है.
सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटर की गाइडलाइंस के मुताबिक, चोरी या ब्लैकलिस्टेड IMEI वाला फोन कभी भी नेटवर्क से ब्लॉक हो सकता है. ऐसे में खरीदने से पहले IMEI नंबर को CEIR पोर्टल या नेटवर्क ऑपरेटर के ज़रिये ज़रूर वेरिफाई करना चाहिए. अगर IMEI से जुड़ी कोई गड़बड़ी है, तो ऐसे फोन से दूरी बनाना ही बेहतर है.
फिजिकल कंडीशन

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









