
Mesh Rashifal 2026: साढ़ेसाती के कारण मेष राशि के बढ़ेंगे धनखर्च! जानें कैसा रहेगा नया साल 2026
AajTak
Mesh Rashifal 2026: साल 2026 में मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है. यह समय धैर्य और जिम्मेदारी सिखाएगा. तो आइए जानते हैं कि नया साल 2026 मेष राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.
Mesh Rashifal 2026: कुछ ही दिनों में साल 2026 की शुरुआत होने जा रही है. साल 2026 को अगर अंक ज्योतिष के नजरिए से देखें तो 2+0+2+6 जोड़ने पर 10 बनता है और फिर 1+0 = 1. अंक 1 को सूर्यदेव का अंक माना जाता है, इसलिए यह साल आत्मविश्वास, नेतृत्व और नई शुरुआत से जुड़ा रहेगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 में राजा बृहस्पति देव होंगे और मंत्री की भूमिका मंगल देव निभाएंगे. इसका मतलब यह है कि इस पूरे साल ज्ञान, धर्म, सही निर्णय और साहस का असर ज्यादा देखने को मिलेगा.
अब बात करते हैं उन दो ग्रहों की, जिनका असर पूरे साल हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा रहेगा- शनि और बृहस्पति. साल 2026 में शनि पूरे साल मीन राशि में ही गोचर करेंगे. शनि का यह गोचर कर्म, जिम्मेदारी और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा. वहीं, बृहस्पति साल की शुरुआत में मिथुन राशि में रहेंगे, लेकिन साल के मध्य के बाद वे मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. यानी 2026 में बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा. जैसे ही बृहस्पति अपनी राशि बदलेंगे, वैसे ही अलग-अलग राशियों पर उनका प्रभाव भी बदलता जाएगा. तो आइए पंडित प्रवीण मिश्र जी से राशिफल की पहली राशि मेष के बारे में जानते हैं कि साल 2026 कैसा रहने वाला है.
मेष राशि वालों पर नए साल 2026 का कैसा रहेगा प्रभाव
धन की स्थिति
मेष राशि पर साल 2026 में पूरे साल शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा. मानसिक तनाव किसी ना किसी बात को लेकर किसी ना किसी कार्य की वजह से बना रहेगा. धन संबंधी मामलों में सूझबूझ से फैसला करना होगा. किसी से बेवजह की शत्रुता हो सकती है इसलिए उससे बचने का प्रयास करें. व्यर्थ में किसी से शत्रुता करना उचित नहीं होगा. 15 जनवरी 2026 से लेकर 15 मार्च 2026 तक तेजी से कार्य करने का समय होगा. इस दौरान आपको धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे.
अप्रैल से जून के बीच में अपने खर्चो को कंट्रोल में रखने की जरूरत होगी. अचानक आपके खर्चे बढ़ेंगे. लेकिन साथ ही साथ इस दौरान यानी अप्रैल से जून के बीच में अचानक धन लाभ के अवसर भी आपको मिलेंगे. नंवबर 2026 से दिसंबर 2026 के बीच में कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









