
किराने की दुकान में घुसे नकाबपोश लुटेरे, पिस्टल की नोक पर लूटा नमकीन का पैकेट, CCTV में कैद हुई घटना
AajTak
पंजाब के फिरोजपुर जिले के सतिये वाला चौक में एक अजीबोगरीब लूट का मामला सामने आया है. किराने की दुकान में दो नकाबपोश लुटेरे पिस्टल लेकर घुसे और दुकानदार को धमकाने के बाद वहां से भुजिया का पैकेट लेकर फरार हो गए. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
पंजाब के फिरोजपुर जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सतिये वाला चौक पर स्थित एक किराने की दुकान में दो नकाबपोश लुटेरे घुस गए. लुटेरों ने पिस्टल की नोक पर भुजिया (नमकीन) का पैकेट लूटा और मौके से फरार हो गए. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, दो नकाबपोश लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए और किराने की दुकान में दाखिल हो गए. लुटेरों ने पिस्टल निकालकर दुकान के मालिक पर तान दी और धमकाने लगा. इस दौरान दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए तुरंत दुकान के पीछे अपने घर की ओर भाग गया. इसके बाद एक लुटेरे ने पिस्टल से फायर भी किया, जो दुकान में रखे सामान पर जा लगा.
यहां देखें Video
यह भी पढ़ें: '6900 रुपये की लूट में पुलिस ने बरामद कर लिए 33 हजार, एनकाउंटर भी कर दिया', VIDEO जारी कर सहारनपुर के बदमाश ने किया दावा
लुटेरे ने दुकान से कीमती सामान चुराने की कोशिश की, लेकिन जब कुछ हाथ नहीं लगा तो वहां रखा नमकीन भुजिया का पैकेट उठाकर फरार हो गया. इस घटना ने आसपास सनसनी फैला दी. घटना की जानकारी दुकानदार ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
पीड़ित दुकानदार साहिल और उनके पिता नरेश कुमार ने कहा कि दो लोग बाइक पर सवार होकर आए थे. दोनों दुकान में घुसे. उनके हाथ में पिस्टल था. दुकानदार ने कहा कि पिस्टल तान दी, इससे मैं तुरंत पीछे घर की तरफ भाग गया. सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की पूरी हरकत कैद हो गई है, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









