
किराना हिल्स भूल गए क्या मुनीर? क्यों परमाणु हमले की पाकिस्तानी धमकी में दम नहीं, दोनों की न्यूक क्षमता जानिए
AajTak
असिम मुनीर कहा कि पाकिस्तान का अस्तित्व खतरे में पड़ा तो वह परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा. दुनिया का आधा हिस्सा ले जाना तबाह कर देगा. लेकिन इसकी हकीकत में कमजोरी छिपी है. भारत की मजबूत परमाणु और सैन्य ताकत, साथ में अंतरराष्ट्रीय समर्थन, इसे पाकिस्तान से आगे रखता है. करगिल और हालिया ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया है कि भारत हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम है.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असिम मुनीर ने एक बड़े बयान से सनसनी फैला दी है. उन्होंने अमेरिका में एक कार्यक्रम में कहा कि अगर भविष्य में भारत के साथ युद्ध में पाकिस्तान का वजूद खतरे में पड़ेगा, तो वे परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेंगे और दुनिया का आधा हिस्सा साथ ले जाएंगे. लेकिन क्या यह धमकी वाकई कितनी गंभीर है?
क्या यह सिर्फ बयानबाजी है? आइए, समझते हैं कि इस धमकी के पीछे क्या है? भारत-पाक की परमाणु ताकत की तुलना क्या है?
मुनीर का परमाणु धमकी
असिम मुनीर ने एक कार्यक्रम में यह बयान दिया, जहां उन्होंने भारत के खिलाफ परमाणु युद्ध की बात कही. उनका कहना था कि अगर पाकिस्तान को कोई "अस्तित्व का खतरा" (existential threat) हुआ, तो वे पीछे नहीं हटेंगे और आधा विश्व तबाह कर देंगे.
यह भी पढ़ें: 'S-400 से मार गिराए 5 पाकिस्तानी जेट्स, AEW&C भी किया तबाह...' ऑपरेशन सिंदूर पर बोले एयरफोर्स चीफ

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









