
किराए का मकान और ऑनलाइन सट्टेबाजी... अलग-अलग जगहों के 10 साइबर क्रिमिनल ऐसे कर रहे थे ठगी
AajTak
झारखंड पुलिस ने 10 ऐसे साइबर क्रिमिनल्स (cyber criminals) को गिरफ्तार किया है, जो किराए का मकान लेकर ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से धोखाधड़ी कर रहे थे. ये सभी अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं. ये सभी आरोपी ऑनलाइन प्रॉफिट का लालच देकर लोगों को फंसाते थे और उनके पैसे ऐंठकर धोखाधड़ी करते थे.
झारखंड के पलामू जिले (Palamu Jharkhand) में पुलिस ने साइबर क्रिमिनल (cyber criminals) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. यहां रात में एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने दस आरोपियों को अरेस्ट किया. अधिकारियों का कहना है कि ये आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लिकेशन (online betting apps) के जरिए लोगों को फंसाते थे. फिर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक स्थान पर कुछ साइबर क्रिमिनल मौजूद हैं, जो लोगों के साथ धोखाधड़ी कर लोगों को नुकसान पहुंचाने हैं. सूचना के बाद पुलिस की टीमों ने अपने स्तर से जानकारी की, इसके बाद छापेमारी कर दी. इस दौरान मौके से 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़ें: Karnataka News: ऑनलाइन सट्टेबाजी में 1.5 करोड़ रुपये हारा पति, परेशान पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों के कब्जे से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद किए गए हैं. ये लोग पलामू के चियांकी इलाके में एक किराये के मकान में मौजूद थे. रात में जब छापा मारा गया तो साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मकान में घुसकर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया.
कार्रवाई को लेकर क्या बोले थाना प्रभारी?
मेदिनीनगर (ग्रामीण) थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि किराए के मकान में रहकर अलग-अलग जगहों के अपराधी ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लिकेशन के जरिए धोखाधड़ी करते थे. ये साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी करके उनके पैसे उड़ा देते थे. आरोपियों के पास से 23 मोबाइल फोन, आठ कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किए गए हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








