
कियारा की फोटो का इंतजार? इस बीच सामने आया हंसिका मोटवानी की शादी का ट्रेलर
AajTak
हंसिका मोटवानी के चाहने वालों के लिए 'लव शादी ड्रामा' किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है. हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की लव स्टोरी और वेडिंग पर बनी सीरीज 10 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने को तैयार है. फिलहाल आप सीरीज का ट्रेलर एंजॉय करिए.
सिद्धार्थ कियारा की पहली वेडिंग फोटो के इंतजार में आप हैं तो सब्र करिए. तब तक पिछले साल दिसबंर में हुई हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की शादी का ट्रेलर देख लें. हंसिका मोटवानी की शादी को दो महीने बीत चुके हैं. पर अब भी एक्ट्रेस अपनी वेडिंग को लेकर सुर्खियों में हैं. हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की वेडिंग अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज के तौर पर दिखाई जाएगी. सीरीज 'लव शादी ड्रामा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें हंसिका और सोहेल की लव स्टोरी के कई सेड्स देखने को मिले.
'लव शादी ड्रामा' का ट्रेलर रिलीज हंसिका मोटवानी के चाहने वालों के लिए 'लव शादी ड्रामा' किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है. हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की लव स्टोरी और वेडिंग पर बनी सीरीज 10 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने को तैयार है. फिलहाल इसका ट्रेलर रिलीज किया गया. ट्रेलर में हंसिका मोटवानी अपनी वेडिंग के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दीं.
ट्रेलर में हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया में अपनी शाही शादी के लिए हर चीज को बारीकी से परखते दिखाए दे रहे हैं. हंसिका और सोहेल की शादी 150 साल पुराने जयपुर के मुंडोता फोर्ट में हुई थी. कपल ने वेडिंग वेन्यू से लेकर आउटफिट तक को सेलेक्ट करने में काफी वक्त लिया. 'लव शादी ड्रामा' के ट्रेलर में हंसिका मोटवानी अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए इमोशनल भी हो जाती हैं. हंसिका शादी को लेकर जितनी एक्साइटेड थीं, उतनी ही नर्वस भी नजर आईं.
दोस्त के पति से रचाई शादी हंसिका मोटवानी के हसबैंड सोहेल कथुरिया एक बिजनसैमन हैं. ये सोहेल की दूसरी शादी है. हंसिका से पहले सोहेल कथुरिया की शादी रिंकी से हुई थी. रिंकी, हंसिकी की अच्छी दोस्त थीं. हंसिका से प्यार होने के बाद सोहेल ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया. हंसिका मोटवानी ने जब सोहेल कथुरिया संग शादी का ऐलान, तब उन्हें यूजर्स ने सहेली का घर तोड़ने के लिए ट्रोल भी किया था.
हालांकि, हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा. हो सकता है कि जिन चीजों को लेकर हंसिका ने अब तक कुछ नहीं कहा,उन सारी बातों पर वो 'लव शादी ड्रामा' में बोलती हुईं दिखें.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











