
कितनी तैयारी करनी होती है परमाणु परीक्षण के लिए? जिसका ट्रंप PAK को लेकर कर गए इशारा
AajTak
ट्रंप ने पाकिस्तान पर गुप्त परमाणु परीक्षण का इशारा किया. परीक्षण के लिए 6-18 महीने लगते हैं. बम डिजाइन, यूरेनियम समृद्धि, चगई जैसी साइट पर गड्ढा खोदना, सिस्मोग्राफ लगाना. पाकिस्तान के पास 170 हथियार हैं, लेकिन CTBT निगरानी से छिपाना कठिन. खतरा प्रतिबंध का है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, रूस, चीन और उत्तर कोरिया गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण कर रहे हैं. ट्रंप ने इसे आधार बनाकर अमेरिका को 33 साल बाद परमाणु परीक्षण फिर शुरू करने का आदेश दिया. उन्होंने पाकिस्तान पर सीधा इशारा करते हुए कहा कि पाकिस्तान दुनिया से छिपाकर परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहा है. ये बातें हथियारों की होड़ को फिर तेज करने का संकेत दे रही हैं. लेकिन सवाल ये है – परमाणु परीक्षण के लिए कितनी तैयारी लगती है?
परमाणु परीक्षण का मतलब है एक परमाणु बम को विस्फोट करके उसकी ताकत, डिजाइन और असर को जांचना. ये परीक्षण ज्यादातर जमीन के नीचे (अंडरग्राउंड) होते हैं, ताकि धमाका छिपा रहे और पर्यावरण को कम नुकसान हो. पाकिस्तान ने आखिरी बार 1998 में चगई पहाड़ियों में 6 परमाणु परीक्षण किए थे. तब से वो गुप्त परीक्षणों के शक में रहा है. ट्रंप का इशारा उसी की ओर है – क्या पाकिस्तान फिर से ऐसा कुछ कर रहा है?
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ टू-फ्रंट वॉर की साजिशें बेअसर, अब खुद PAK को सता रहा 3-फ्रंट वॉर का डर
परमाणु परीक्षण कोई आसान काम नहीं. ये वैज्ञानिक, तकनीकी, लॉजिस्टिकल और राजनीतिक तैयारी का मिश्रण है. एक छोटे देश के लिए भी इसमें महीनों से सालों लग सकते हैं.
डिजाइन बनाना: वैज्ञानिकों को बम का नया मॉडल डिजाइन करना पड़ता है. इसमें कंप्यूटर सिमुलेशन से विस्फोट की गति, ऊर्जा और रेडियोएक्टिविटी चेक की जाती है. पाकिस्तान के पास खान रिसर्च लैबोरेट्रीज (KRL) और नेशनल डिफेंस कॉम्प्लेक्स (NDC) जैसी जगहें हैं, जहां 500-1,000 वैज्ञानिक काम करते हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










