
कासगंज में सामूहिक सुसाइड! 3 मासूमों के साथ माता-पिता ने दी जान, पांच लोगों की मौत से हड़कंप
ABP News
Kasganj Mass Suicide: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली. मृतकों में सत्यवीर फौजी, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं. सत्यवीर वेल्डिंग का काम करते थे.
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से डरावनी खबर आ रही है. कासगंज के अमापुर थाना इलाके में नगला भोजराव गांव में रहने वाले एक परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ अपनी जान दे दी. परिवार में 50 वर्षीय सत्यवीर फौजी, उनकी 48 वर्षीय पत्नी रामश्री, 12 साल की बेटी प्राची, 10 साल की बेटी अमरवती और 9 साल का मासूम बच्चा गिरीश थे.
बताया जा रहा है कि पांचों लोगों का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. सत्यवीर फौजी वेल्डिंग का काम करता थआ और दो दुकानों में रह रहा था. जब काफी समय तक दुकान नहीं खुली तो लोगों ने दरार से झांककर अंदर देखा.
लोगों ने दुकान के अंदर झांका तब हुआ खुलासा
लोगों ने देखा कि चार लोगों की लाश चारपाई पर पड़ी है, जबकि सत्यवीर फांसी पर लटकते हुए देखा गया. पत्नी रामश्री के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे. देखने पर ऐसा लगा कि सत्यवीर ने पहले परिवाल वालों की हत्या की और फिर खुद जान दे दी. हालांकि, असली मामला क्या है यह पुलिस जांच के बाद ही खुलकर सामने आ सकेगा.

'नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्ट', दिल्ली पुलिस का दावा
कोर्ट ने एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन स्थल पर प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.












