
राजस्थान में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 31 लाख से ज्यादा वोटर घटे
ABP News
Rajasthan News: राजस्थान में SIR 2026 पूरा कर लिया गया है. 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी. कुल 5.15 करोड़ मतदाता है. अब तक कुल 10.48 लाख की वृद्धि हुई है.
राजस्थान में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 सफलतापूर्वक पूरा हुआ. एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज 21 फरवरी को किया गया. राज्य की 200 में से 199 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण संपन्न कर लिया गया है. बारां जिले की अंता विधानसभा सीट को उपचुनाव की वजह से एसआईआर में शामिल नहीं किया गया. अंतिम प्रकाशित सूची में कुल 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 मतदाता शामिल है.
27 अक्टूबर 2025 को प्रारंभिक आधार पर मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 थी. राज्य में एसआईआर के बाद 31,36,286 मतदाता घट गए हैं. ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हुए 41 लाख 84 हजार 891 मतदाता एएसडी श्रेणी में चिन्हित थे. 16 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट सूची में 5 करोड़ 4 लाख 71 हजार 324 मतदाता दर्ज थे.
जानकारी के अनुसार, ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 12 लाख 91 हजार 365 नए मतदाता जोड़े गए. ड्राफ्ट के बाद 2 लाख 42 हजार 760 मतदाताओं के नाम हटाए गए. प्रारूप प्रकाशन से अंतिम प्रकाशन तक कुल 10 लाख 48 हजार 605 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई. राज्य में कुल वृद्धि दर 2.08 प्रतिशत रही. जयपुर जिले में 3.45 प्रतिशत की सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई. फलोदी में 3.22 प्रतिशत और भरतपुर में 2.78 प्रतिशत, सिरोही में 2.72 प्रतिशत और बूंदी में 2.71 प्रतिशत, अंतिम सूची में पुरुष मतदाता 2 करोड़ 69 लाख 57 हजार 881 दर्ज, महिला मतदाता 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 486 दर्ज की गई.
राज्य में 562 ट्रांसजेंडर मतदाता पंजीकृत है. लिंगानुपात 909 से बढ़कर 911 हुआ. जयपुर जिले में लिंगानुपात में 7 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई. वहीं, कोटा में 6 अंकों की वृद्धि, अजमेर, सिरोही, डूंगरपुर, बूंदी, झालावाड़ और बारां में 4 अंकों की वृद्धि दर्ज, 199 विधानसभा क्षेत्रों की सूची जारी है. अन्ता सीट की सूची 12 मार्च को जारी होगी. राज्य में कुल 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 मतदाता दर्ज है. पुरुष मतदाता 2 करोड़ 69 लाख 57 हजार 881 दर्ज है. महिला मतदाता 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 486 दर्ज है. राज्य में 562 ट्रांसजेंडर मतदाता पंजीकृत है. ड्राफ्ट के बाद 10 लाख 48 हजार 605 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई. राज्य में कुल वृद्धि दर 2.08 प्रतिशत है.













