
बांग्लादेश का PM बनते ही तारिक रहमान का एक और बड़ा कदम, फिर पलटा यूनुस का फैसला, जानें अब क्या किया?
ABP News
Bangladesh Tarique Rahman: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के समय अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील पर तारिक रहमान की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बांग्लादेश अब यूएस के साथ ट्रेड डील का विश्लेषण करेगा.
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अलग-अलग देशों पर लगाए गए टैरिफ को गैर-कानूनी बताकर रद्द कर दिया. इसके तुरंत बाद ट्रंप ने 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ की घोषणा कर दी. इस बीच तारिक रहमान की सरकार ने शनिवार (21 फरवरी 2026) को कहा कि ट्रंप प्रशासन के मनमाने टैरिफ रद्द होने के बाद बांग्लादेश अमेरिका के साथ अपने ट्रेड एग्रीमेंट की समीक्षा करेगा.
अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर बांग्लादेश का फैसला
बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्रालय के WTO विंग की अधिकारी सचिव खदीजा नाजनीन ने द डेली स्टार को दिए इंटरव्यू में कहा कि अब हम पहले यूएस के साथ व्यापार समझौते का विश्लेषण करेंगे और फिर कोई फैसला लेंगे. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट में एग्जिट क्लाउज (Exit Clause) भी है. ये एग्रीमेंट में एक शर्त होता है जिसके तहत दोनों देश पहले से निर्धारित नियमों के अनुसार समझौता खत्म कर सकते हैं.
उन्होंने कहा, 'सिर्फ बांग्लादेश के मामले में ही एग्जिट क्लाउज का जिक्र है. अमेरिका ने बाकी जिस किसी भी देश के साथ समझौता किया है उसके साथ इस क्लाउज का जिक्र नहीं है. यही कारण है कि हम सरकारी नीति के अनुसार निर्णय लेंगे. मोहम्मद यूनुस की अगुआई में 9 फरवरी को अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बांग्लादेश ने हस्ताक्षर किया था.

'नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्ट', दिल्ली पुलिस का दावा
कोर्ट ने एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन स्थल पर प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.












