
अमेरिका ने लगाया 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ, भारत पर क्या होगा असर? जानें सब कुछ
ABP News
US Tariff: अमेरिका ने 10% ग्लोबल टैरिफ लागू किया है. सुप्रीम कोर्ट के IEEPA फैसले के बाद ट्रंप का नया आदेश जारी किया है.
अमेरिका ने तत्काल प्रभाव से 10% ग्लोबल टैरिफ लागू कर दिया है. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह टैरिफ तब तक प्रभावी रहेगा जब तक कोई अन्य कानूनी प्राधिकरण लागू नहीं किया जाता. भारत भी इस नई व्यवस्था के तहत 10% टैरिफ चुकाने वाले देशों में शामिल होगा. अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या भारत को 10% टैरिफ देना होगा और क्या यह IEEPA (International Emergency Economic Powers Act) के तहत लगाए गए पुराने टैरिफ की जगह लेगा तो उन्होंने स्पष्ट कहा, 'हां, 10 फीसदी तब तक लागू रहेगा, जब तक कोई अन्य प्राधिकरण लागू नहीं होता.' अधिकारी ने सभी व्यापार साझेदारों को अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौतों का पालन करने की भी सलाह दी.
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका दिया. अदालत ने कहा कि 1977 के IEEPA कानून के तहत राष्ट्रपति को व्यापक आयात शुल्क लगाने का स्पष्ट अधिकार नहीं है. संविधान के अनुसार यह शक्ति कांग्रेस के पास है. मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स के साथ नील गोरसच, एमी कोनी बैरेट और तीन न्यायाधीशों ने बहुमत का समर्थन किया. वहीं जस्टिस सैमुअल एलिटो, क्लेरेंस थॉमस और ब्रेट कावानॉ ने असहमति जताई और प्रशासन की शक्तियों का समर्थन किया. इस फैसले से अरबों डॉलर के रेसिप्रोकल” और टैरिफ अमान्य हो गए हैं. अनुमान है कि सरकार को 130 से 175 अरब डॉलर तक की वसूली पर रिफंड दावों का सामना करना पड़ सकता है.
ट्रंप ने फैसले को बताया लुडिक्रस
राष्ट्रपति ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भयानक और लुडिक्रस बताया. उन्होंने कहा, 'कोर्ट ने कहा कि मैं IEEPA के तहत 1 डॉलर भी नहीं ले सकता. मैं व्यापार बंद कर सकता हूं, देश की ट्रेड व्यवस्था खत्म कर सकता हूं, लेकिन 1 डॉलर शुल्क नहीं लगा सकता यह कितना हास्यास्पद है?' ट्रंप ने आरोप लगाया कि अदालत विदेशी हितों से प्रभावित है और कहा कि अन्य देश इस फैसले से खुश हैं, लेकिन ज्यादा दिन नहीं नाचेंगे.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
US Supreme Court on Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है. कोर्ट ने ट्रंप का टैरिफ पलट दिया है. कांग्रेस ने इस फैसले पर बड़ा बयान दिया है.

गुरुग्राम: लिव-इन में रह रहे 19 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड को बांधकर पीटा, लड़की की मां ने की शिकायत
Gurugram News: गुरुग्राम के बादशाहपुर में 19 वर्षीय शिवम ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा. त्रिपुरा की रहने वाली है छात्रा, पार्टनर शक के आधार पर की मारपीट. दोनों शादी की बात चल भी रही थी.











