
'लास्ट डे जिंदगी का, सब हैप्पी रहो', इंस्टाग्राम पर युवक ने डाली पोस्ट तो पुलिस ने बचाई जान
ABP News
UP News: अमरोहा में एक युवक ने कीटनाशक की बोतल के साथ “लास्ट डे जिंदगी का, सब हैप्पी रहो” लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. सूचना मिलते ही रजबपुर पुलिस 10 मिनट में पहुंची और युवक की जान बचा ली.
अमरोहा जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया. एक युवक ने हाथ में कीटनाशक दवा की बोतल लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “लास्ट डे जिंदगी का, सब हैप्पी रहो.” जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाई.
बताया जा रहा है कि पोस्ट की जानकारी लखनऊ पुलिस मुख्यालय तक भी पहुंची. वहां से तुरंत अमरोहा जिले के रजबपुर थाने को अलर्ट किया गया. सूचना मिलते ही रजबपुर पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस टीम ने तेजी से युवक की लोकेशन ट्रेस की और महज 10 मिनट के अंदर उसके घर पहुंच गई.
पुलिस ने समय रहते युवक को कीटनाशक दवा पीने से रोक लिया. शुरुआती बातचीत में पता चला कि युवक बेरोजगारी से परेशान था और मानसिक तनाव में चल रहा था. पुलिस ने उसे समझाया-बुझाया और परिजनों को मौके पर बुलाकर काउंसलिंग कराई. प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया.
रजबपुर थाना प्रभारी कोमल तोमर ने शुक्रवार (20 फरवरी) शाम करीब 5 बजे बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट को हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति मानसिक तनाव में है तो परिवार और दोस्तों को उसकी मदद के लिए आगे आना चाहिए. जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
US Supreme Court on Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है. कोर्ट ने ट्रंप का टैरिफ पलट दिया है. कांग्रेस ने इस फैसले पर बड़ा बयान दिया है.

गुरुग्राम: लिव-इन में रह रहे 19 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड को बांधकर पीटा, लड़की की मां ने की शिकायत
Gurugram News: गुरुग्राम के बादशाहपुर में 19 वर्षीय शिवम ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा. त्रिपुरा की रहने वाली है छात्रा, पार्टनर शक के आधार पर की मारपीट. दोनों शादी की बात चल भी रही थी.











