
'मिडिल ईस्ट के अधिकांश हिस्सों पर कब्जा करे इजरायल', अमेरिकी राजदूत ने बढ़ाई रूस-चीन की टेंशन!
ABP News
Israel US: अमेरिकी राजदूत ने अंतरराष्ट्रीय कानून की निगरानी करने वाले कानूनी संस्थाओं की आलोचना करते हुए उन पर इजरायल के हक की अनदेखी करने का आरोप लगाया.
इजरायल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी मिडिल ईस्ट को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे एक बार फिर दुनिया की राजनीति में हलचल बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल मिडिल ईस्ट के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लेता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून की निगरानी करने वाले कानूनी संस्थाओं की आलोचना करते हुए उन पर इजरायल के हक की अनदेखी करने का आरोप लगाया.
इजरायल के बॉर्डर को लेकर क्या बोले अमेरिकी राजदूत?
माइक हकाबी ने कंजर्वेटिव कमेंटेटर टकर कार्लसन को दिए इंटरव्यू में इजरायल के भौगोलिक सीमाओं के बारे में बात की और तर्क दिया कि इसका जिक्र बाइबिल में है. कार्लसन ने इस पर कहा कि बाइबिल में अब्राहम के वंशजों (यहूदियों) को जिस जमीन का वादा किया गया था वह इराक में यूफ्रेट्स नदी और मिस्र में नील नदी के बीच का इलाका है. इन दोनों नदियों के बीच वर्तमान में लेबनान, सीरिया, जॉर्डन और सऊदी अरब के कुछ हिस्से आते हैं. माइक हकाबी ने कहा कि अगर इजरायल ये पूरी जमीन ले ले तो भी ठीक है.
ICJ फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर इजरायल के कब्जे को अवैध बताया













