
'रिटायरमेंट के 20 साल बाद तक...', जनरल नरवणे की पुस्तक के विवाद पर पहली बार बोले राजनाथ सिंह
ABP News
MM Naravane Book: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन खबरों का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि सेना से जुड़े अधिकारियों को रिटायरमेंट के 20 साल बाद तक कोई किताब लिखने की इजाजत नहीं होगी.
पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की पुस्तक के विवाद के बाद पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है. उन्होने कहा कि पूर्व सेना प्रमुखों के किताब लिखने पर रोक नहीं लगेगी. रक्षा मंत्री ने उन खबरों को भी सरासर गलत बताया, जिसमें कहा गया था कि सेना से जुड़े अधिकारियों को रिटायरमेंट के 20 साल बाद तक कोई किताब लिखने की इजाजत नहीं होगी.
जनरल नरवणे की किताब पर संसद में हंगामा
हाल में संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्षी नेता राहुल गांधी ने जनरल नरवणे की किताब को छपने की इजाजत को लेकर सरकार से सवाल किया था. इसके बाद संसद में जबरदस्त विवाद रहा और सत्र चलने में काफी मुश्किल सामने आई. साल 2020 में चीन के साथ गलवान घाटी की झड़प और सीमा विवाद पर तकरार के दौरान, जनरल एमएण नरवणे (अब रिटायर) देश के सेना प्रमुख थे ( मार्च 2020-अप्रैल 2022). अक्तूबर 2023 में जनरल नरवणे ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक इंटरव्यू के जरिए बताया कि उन्होंने अपनी आत्मकथा, फॉर स्टार्स ऑफ डेस्टेनी लिखी है. पीटीआई ने इस पुस्तक के कुछ अंश भी प्रकाशित किए.
जनरल नरवणे की किताब में क्या है?













