
जयपुर: विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचे संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, कहा- भारत में जन्म लेना सौभाग्य की बात
ABP News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला है. हिन्दू समाज संगठित रहेगा तो विश्व को एकता- मानवता का मार्ग दिखा सकेगा.
जयपुर के वैशाली नगर इलाके के चित्रकूट स्टेडियम में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ 700 से अधिक मातृशक्ति द्वारा सामाजिक समरसता के प्रतीक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. सम्मेलन में पंच परिवर्तन, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक शिष्टाचार जैसे विषयों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला है. हिन्दू समाज यदि संगठित और सशक्त रहेगा तो वह संपूर्ण विश्व को एकता और मानवता का मार्ग दिखा सकेगा. उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज जहां-जहां पहुंचा, वहां-वहां उसने उस देश और समाज के उत्थान में सकारात्मक योगदान दिया है.
वसुधैव कुटुम्बकम् यानी दुनिया एक परिवार है: दत्तात्रेय होसबाले
उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को हिंदू जीवन दृष्टि का मूल बताते हुए कहा कि दुनिया एक परिवार है और विश्व के किसी भी कोने में संकट हो तो हिन्दू उसे अपनी समस्या मानता है. भारत ने सदैव पीड़ितों को शरण दी, चाहे पारसी समाज हो या तिब्बती समुदाय भारत ने सबको अपनाया है.

'नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्ट', दिल्ली पुलिस का दावा
कोर्ट ने एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन स्थल पर प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.












