
'काश वह उतने ही अच्छे पति, पिता होते जितने अच्छे खिलाड़ी हैं', बोलीं मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां
AajTak
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में है. वही, उनकी पत्नी हसीन जहां ने कहा है कि काश वह उतने ही अच्छे इंसान होते, जितने अच्छे खिलाड़ी हैं. शमी की गलतियों, लालच के कारण और उसके गंदे दिमाग के कारण हम तीनों को इसका परिणाम भुगतना पड़ा है.
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां साल 2018 से अलग रह रहे हैं. हसीन जहां ने पति मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. मोहम्मद शमी मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में है. वो अब तक 23 विकेट ले चुके हैं. शमी जहां भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं. वहीं, उनकी पत्नी हसीन जहां कहना है कि काश वह उतने ही अच्छे इंसान होते, जितने अच्छे खिलाड़ी हैं.
हसीन जहां का कहना है ''अगर, वह (शमी) भी अच्छा इंसान होता, जितना वह अच्छा खिलाड़ी है. इससे हम एक अच्छा जीवन जी सकते थे. अगर, वह एक अच्छा इंसान होता, तो मेरी बेटी और मैं एक खुशहाल जीवन जी सकते थे. यह और भी अधिक सम्मान की बात होती, यदि वह न केवल एक अच्छा खिलाड़ी होता बल्कि एक अच्छा पति और एक अच्छा पिता भी होता''.
'मैं प्रार्थना करती हूं कि भारत फाइनल में भी जीत हासिल करे'
हसीन जहां ने यह भी कहा कि शमी की गलतियों के कारण, लालच के कारण और उसके गंदे दिमाग के कारण हम तीनों को इसका परिणाम भुगतना पड़ा है. हालांकि, वह पैसे की दम पर अपनी गलतियों को छुपाने की कोशिश कर रहा है.
शमी द्वारा सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट लेकर रिकॉर्ड गेदबाजी करने पर हसीन ने कहा ''मुझे कुछ खास महसूस नहीं हो रहा है. लेकिन अच्छा लग रहा है कि भारत ने सेमीफाइनल मैच जीत लिया है. मैं प्रार्थना करती हूं कि भारत फाइनल में भी जीत हासिल करें.''
क्या है मामला?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










