
काशी: सनातन धर्म अपनाकर असद खान बना 'अथर्व त्यागी', बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या से था आहत
AajTak
मध्य प्रदेश के सागर निवासी 33 वर्षीय इंजीनियर असद खान ने काशी में विधि विधान से सनातन धर्म अपनाया. गंगा में नाव पर वैदिक मंत्रोच्चार, मुंडन और शुद्धिकरण के बाद उनका नामकरण अथर्व त्यागी किया गया. असद ने कहा कि वह बचपन से सनातन धर्म से जुड़ाव महसूस करता रहा है.
उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में एक अनोखा और चर्चित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले 33 वर्षीय असद खान ने विधि विधान से सनातन धर्म को अपनाया. काशी में गंगा की गोद में नाव पर सवार होकर वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठान के साथ उनकी घर वापसी कराई गई. धर्म परिवर्तन के बाद असद खान का नया नाम अथर्व त्यागी रखा गया.
जानकारी के अनुसार असद खान पेशे से ठेकेदार हैं और उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. काशी में ब्राह्मणों की देखरेख में पहले उनका शुद्धिकरण किया गया. नाव पर गंगा की लहरों के बीच वैदिक मंत्रों के साथ पूजन पाठ हुआ. इसके बाद असद को पंचगव्य पिलाया गया और गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया. नाई द्वारा उनका मुंडन किया गया, तिलक लगाया गया और शिखा छोड़ी गई. सभी धार्मिक प्रक्रियाओं के बाद असद खान का नामकरण कर उन्हें अथर्व त्यागी बनाया गया.
असद खान ने सनातन धर्म अपनाया
गंगा के बीच नाव पर जय श्री राम का नारा लगाते समय असद के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी. खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका जन्म भले ही मुस्लिम परिवार में हुआ हो, लेकिन वह बचपन से ही सनातन धर्म के प्रति आकर्षित रहे हैं. मंदिर जाना, भजन कीर्तन करना उन्हें हमेशा सुकून देता था.
असद ने बताया कि बीते कुछ वर्षों से मंदिरों में चेकिंग और पहचान पत्र देखने की प्रक्रिया के कारण वह खुद को अलग नजरिए से देखा जाने लगा, जिससे वह आहत होते थे. हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की खबरों से भी वह काफी मर्माहत हुए. इसी के बाद उन्होंने काशी आकर ब्राह्मणों की देखरेख में धर्म परिवर्तन करने का निर्णय लिया.
असद ने कहा कि उन्होंने अपने मुस्लिम परिवार से धर्म परिवर्तन की अनुमति ले ली है. काशी से लौटने के बाद वह अलग रहेंगे ताकि किसी को कोई परेशानी न हो. उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे चलकर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए काम करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










