
कालकाजी हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा, सेवादार की पीट-पीटकर कर दी थी हत्या
AajTak
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार योगेंद्र सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों मोहन उर्फ भूरा और कुलदीप बिधूड़ी को गिरफ्तार किया है. इससे पहले अतुल पांडे को भी पकड़ा गया था. तीनों आरोपी मंदिर में प्रसाद को लेकर हुए विवाद के बाद सेवादार की पीट-पीटकर हत्या में शामिल पाए गए. मृतक हरदोई, यूपी का रहने वाला था.
राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शुक्रवार रात हुए सेवादार हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है. इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की. गिरफ्तार आरोपियों में अतुल पांडे, मोहन उर्फ भूरा और कुलदीप बिधूड़ी शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात 9 से 9.30 बजे के बीच मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आए कुछ श्रद्धालुओं और सेवादार के बीच विवाद हो गया था. आरोप है कि चुन्नी और प्रसाद न मिलने पर आरोपी भड़क गए और मंदिर में तैनात 35 वर्षीय सेवादार योगेंद्र सिंह पर हमला कर दिया. उन्होंने लाठियों और घूंसों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में कोई सुरक्षित है भी या नहीं?' कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या पर केजरीवाल ने BJP सरकार को घेरा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल योगेंद्र को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक योगेंद्र मूल रूप से फत्तेपुर, हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे और पिछले 14–15 वर्षों से कालकाजी मंदिर में सेवा कर रहे थे.
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का नाम अतुल पांडे (दक्षिणपुरी निवासी, मूल निवासी गोरखपुर), मोहन उर्फ भूरा (19 वर्ष, तुगलकाबाद निवासी) और कुलदीप बिधूड़ी (20 वर्ष, तुगलकाबाद निवासी) है. तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि कालकाजी थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और अन्य तथ्य भी खंगाले जा रहे हैं.
केजरीवाल ने BJP सरकार को घेरा

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








