
कार में रेप करती, फिर फाइव स्टार होटल ले जाने लगी, कैसे महिला टीचर ने 1 साल तक छात्र का किया यौन शोषण, पढ़िए पूरी कहानी
AajTak
मुंबई पुलिस ने एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका को नाबालिग छात्र के यौन शोषण और उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया. शिक्षिका ने एक साल तक छात्र का शोषण किया और वीडियो बनाए. सह-आरोपी मित्र फरार है. पीड़ित डिप्रेशन में चला गया.
मुंबई पुलिस ने एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक नाबालिग छात्र के साथ यौन शोषण, वीडियो रिकॉर्डिंग और उत्पीड़न का आरोप है. यह घटना करीब एक साल तक चली. बुधवार को अदालत ने आरोपी शिक्षिका को एक और दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को शिक्षिका का मनोवैज्ञानिक परीक्षण होगा. अदालत ने इस परीक्षण को ध्यान में रखते हुए हिरासत की अवधि बढ़ाई. सूत्रों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका के गैरकानूनी कृत्यों की जानकारी मिलने पर उसे इस्तीफा देने के लिए कहा था, हालांकि स्कूल अधिकारियों ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है.
कैसे शुरू हुई कहानी? यह मामला 2024 की शुरुआत में सामने आया. आरोपी शिक्षिका स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती थी और एक नाटक का निर्देशन कर रही थी. पीड़ित, उस समय 16 साल का था और नाटक टीम का हिस्सा था. शिकायत के अनुसार, शिक्षिका ने उस समय से ही छात्र के साथ यौन शोषण करना शुरू कर दिया और कई बार उससे बातचीत की.
बाद में पीड़ित ने कई बार उसके मैसेज का जवाब नहीं दिया, जिसके बाद शिक्षिका ने अपनी एक महिला मित्र से मदद मांगी. महिला मित्र इस केस में सह-आरोपी है और फरार है. उसने पीड़ित से संपर्क किया और उसे समझाया कि आजकल किशोरों का कम उम्र में बड़ी महिलाओं के साथ संबंध बनाना सामान्य है. उसने पीड़ित पर शिक्षिका के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला.
ऐसे हुई यौन शोषण की शुरुआत सह-आरोपी के दबाव के बाद शिक्षिका पीड़ित छात्र को अपनी फॉक्सवैगन कार में सैर पर ले गई और एकांत जगह पर ले जाकर उसका यौन शोषण किया. ऐसा कई बार हुआ और बाद में शिक्षिका पीड़ित को जुहू, एयरपोर्ट के पास और दक्षिण मुंबई के फाइव स्टार होटलों में ले जाने लगी, जहां उसने बार-बार शराब पिलाकर शोषण किया. वह पीड़ित छात्र से कहती थी कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं और वह उससे बहुत प्यार करती है.
पीड़ित छात्र डिप्रेशन में चला गया लगातार शोषण के कारण 16 वर्षीय पीड़ित डिप्रेशन में चला गया. वह चुप और खोया-खोया रहने लगा. उसके माता-पिता ने उसकी बदली हुई स्थिति को देखकर उससे बात करने की कोशिश की. शुरू में पीड़ित ने कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने अपनी शिक्षिका के हाथों हुए शोषण की बात बताई. उसने यह भी बताया कि शिक्षिका ने उसे डिप्रेशन से निकलने की दवाइयां भी दी. उस समय माता-पिता को लगा कि बेटा एग्जाम पास कर स्कूल छोड़ देगा, इसलिए उन्होंने तब शिकायत नहीं की.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






