
कार का रंग बताता है कितने स्मार्ट हैं आप! स्टडी में दावा, व्हीकल कलर के साथ करें 'IQ' टेस्ट
AajTak
एक स्टडी में पाया गया है कि सफेद रंग के कार मालिकों की बौद्धिक क्षमता 'IQ' (Intelligence Quotient) सबसे ज्यादा होती है. वहीं हरे रंग वालों ने सबसे कम स्कोर किया है.
हर कार का रंग कुछ कहता है...! क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी कार का रंग आपके बौद्धिक क्षमता के बारे में भी बताता है. यदि आपने अब तक इस बात पर गौर नहीं किया है तो ये ख़बर आपके लिए बेहद ही जरूरी है. हाल ही में एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि, कार का रंग वाहन मालिक के 'IQ' (Intelligence Quotient) या बौद्धिक क्षमता के बारे में भी बहुत कुछ बताती है. इस शोध के अनुसार कुछ ख़ास रंग के वाहन मालिक ज्यादा बुद्धिमान होते हैं.
जब भी आप नई कार खरीदने की सोचते हैं तो वाहन का मॉडल चयन करने के बाद अगला सवाल आपके जेहन में उसके रंग को लेकर आता है. कार का कलर फाइनल करने से पहले लोग अपनी पसंद के साथ ही परिवार के सदस्यों और मित्रों इत्यादि की भी राय लेना पसंद करते हैं. लेकिन आप जिस रंग की कार चुनते हैं वो 'कलर' आपके बुद्धिमत्ता का भी बखान करती है.
क्या कहती है स्टडी:
यूके की स्क्रैप कार कंपेरिजन द्वारा कराए गए अध्ययन के अनुसार कार का कलर ये भी बताता है कि आप कितने स्मार्ट हैं. इस शोध में अलग-अलग रंग के वाहन मालिकों का इंटेलीजेंस कोशेंट (IQ) टेस्ट किया गया और पाया गया कि, सफेद रंग की कार चुनने वाले लोगों का IQ लेवल औसतन 95.71 स्कोर किया जो कि सबसे ज्यादा था. वहीं हरे रंग कार मालकों का IQ सबसे कम 88.43 तक ही स्कोर कर पाया. हम यहां नीचे स्टडी में पाए गए अलग-अलग रंग के अनुसार वाहन मालिकों के इंटेलीजेंस कोशेंट (IQ) स्कोर के बारे में बता रहे हैं -
इससे पहले इस स्ट्डी में सामने आया था कि, किस तरह के नंबर प्लेट वाले वाहन मालिक ज्यादा स्मार्ट होते हैं. इसे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: वाहन के नंबर प्लेट से 'कलाकारी' करने वालों का लो होता है IQ!

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











