
कारों में तेज म्यूजिक और डांस... एलिवेटेड रोड जन्मदिन का जश्न मनाते 21 गिरफ्तार
AajTak
गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन के जश्न और हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने 21 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि ये युवक गाड़ी पर केक रखकर आने-जाने वाले राहगीरों के साथ बदसलूकी कर रहे थे. इनकी I-20, कोरोला आल्टिस, क्रेटा, इनोवा, फार्च्यूनर, अरबन क्रूजर, एमजी हेक्टर, स्विफ्ट डिजायर गाड़ियां जब्त की गई है.
गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन के जश्न में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीते मंगलवार देर रात कुछ युवक एलीवेटेड रोड पर जन्मदिन की पार्टी का जश्न लग्जरी कारों में तेज म्यूजिक बजाकर मना रहे थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 रईसजादों को गिरफ्तार किया है, पुलिस को इनके पास से 8 कारें भी बरामद की हैं.
पुलिस ने बताया कि इनमें से 20 युवक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले है, जबकि एक युवक गाजियाबाद के इंदिरापुरम का रहने वाला है. वहीं दो दिन पूर्व भी एलिवेटेड पर जश्न मना रहे 4 युवकों को कोशांबी थाना पुलिस द्वारा एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया था. एलिवेटेड रोड पर पुलिस ने फ्लैक्स के जरिए युवकों को चेतावनी देने की कोशिश भी की थी. लेकिन जश्न में युवकों ने इसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर लिया.
इस मामले पर एसपी सिटी 2 ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर गाड़ी खड़ा करना, गाड़ी में शराब पीना, जन्मदिन या अन्य पार्टी करना, सेल्फी और फोटोग्राफी करने पर मना है, ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस का कहना है कि ये युवक केक गाड़ी पर रखकर आने-जाने वाले राहगीरों के साथ बदसलूकी कर रहे थे. इनकी I-20, कोरोला आल्टिस, क्रेटा, इनोवा, फार्च्यूनर, अरबन क्रूजर, एमजी हेक्टर, स्विफ्ट डिजायर गाड़ियां जब्त की गई है. आरोपियों ने सुबह पांच बजे तक पार्टी करनी थी. पुलिस ने केक काटने से पहले सभी को दबोच लिया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









