
'काम ना करवाने वाले करते हैं ध्रुवीकरण के लिए सांप्रदायिक हिंसा,' MVA की रैली में बोले उद्धव ठाकरे
AajTak
मुंबई में महाविकास अघाड़ी (MVA) की रैली हुई. जिसमें उद्धव गुट, कांग्रेस और शिवसेना ने राज्य सरकार पर हमला बोला. संजय राउत ने कहा- मुंबई को अलग करने की कोशिशें हो रही हैं, इसलिए वे शिवसेना को बांटना चाहते थे और उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यहां शिवसेना होगी तो यह संभव नहीं होगा. हम आपसे डरते नहीं हैं. 2024 (विधानसभा चुनाव) में एमवीए सत्ता में आएगी.
मुंबई में महाविकास अघाड़ी (MVA) की रैली में विपक्षी दलों ने राज्य की शिंदे-बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्यसभा सांसद संजय राउत, एनसीपी नेता अजित पवार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सभा को संबोधित किया. उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश किए जाने का दावा किया. उद्धव ने बिना नाम लिए कहा- 'काम ना करवाने वाले लोग वोटों के ध्रुवीकरण के लिए सांप्रदायिक हिंसा करवाते हैं.
उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज महाराष्ट्र दिवस है. मैं फिर से कहना चाहता हूं कि हमें महाराष्ट्र तोहफे में नहीं मिला है बल्कि इसके लिए हमें खून बहाना पड़ा है. कल मैं हुतात्मा चौक पर कल आधी रात 12 बजे श्रद्धांजलि देने गया था. मैं यह जानकर दंग रह गया कि बीएमसी का कोई भी अधिकारी कोई तैयारी करने के लिए वहां नहीं था.
'मुझे गाली देने वालों के मुंह बंद क्यों नहीं कराते पीएम?'
ठाकरे ने आगे कहा- कर्नाटक चुनाव प्रचार में पीएम मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस ने उन्हें 91 बार गाली दी है. लेकिन मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि आपके लोग मुझे, आदित्य और मेरे परिवार को रोज गाली क्यों दे रहे हैं. आप पहले उनका मुंह बंद क्यों नहीं कर देते? संजय राउत और हमारे अन्य लोग आपके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करते हैं. अगर हम शरद पवार से मिलते हैं तो आप हमारी आलोचना करते हैं. उद्योग मंत्री उदय सामंत, शरद पवार से क्यों मिले?
शरद पवार के सामने 'संपूर्ण समर्पण' की मुद्रा में क्यों आ गए हैं उद्धव ठाकरे?
बारसू रिफाइनरी जाएंगे उद्धव ठाकरे, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








