
काबुलः गुरुद्वारे पर हमले के बाद PM मोदी ने लिखा अफगान सिख कम्युनिटी को पत्र, कही ये बात
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारे पर हुए हमले के बाद अफगान सिख समुदाय को एक लेटर लिखा है, इसमें पीएम ने कहा कि अफगान की सिख-हिंदू कम्युनिटी के साथ भारत मजबूती के साथ खड़ा हुआ है.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कारता-ए-परवान पर हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगान की सिख कम्युनिटी को एक लेटर लिखा है. इसमें पीएम मोदी ने कहा कि धार्मिक स्थल पर बेगुनाह लोगों को निशाना बनाकर हमला किया गया, जो कि मानवता के खिलाफ है. लेकिन इस हमले के बाद भी जिस तरह से अफगान सिख समुदाय के लोगों ने हिम्मत दिखाई, वह सराहनीय है.
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुद्वारे में हुए हमले में जान गंवाने वाले 60 वर्षीय सविंदर सिंह और गुरुद्वारा के कर्मचारी अहमद मोरादी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
इसके साथ ही पीएम मोदी ने इस हमले में घायल तीन लोगों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि इस पीड़ादायक समय में भारत अफगान के हिंदू-सिख समुदाय के साथ मजबूती के साथ खड़ा हुआ है.
हाल ही में काबुल में कारता-ए-परवान गुरुद्वारा पर हमला हुआ था. इसमें 2 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 3 लोग घायल हो गए थे. हमले में जान गंवाने वाले सविंदर सिंह का परिवार दिल्ली में रहता है, सविंदर काबुल में पान की दुकान चलाते थे. वह भारत आना चाहते थे, उन्होंने वीजा के लिए भी अप्लाई किया था, हालांकि रविवार को उनका वीजा मंजूर भी हो गया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









