
कानपुर में दावत-ए-इस्लामी की पांच मंजिला इमारत पर चलेगा बुलडोजर? KDA ने दस्तावेज मांगे
AajTak
कानपुर विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को छोटे मियां के हाता में नवनिर्मित दावत-ए-इस्लामी के पांच मंजिला निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किया है. ये निर्माण अवैध बताया जा रहा है.
कानपुर के कर्नलगंज में बने दावत-ए-इस्लामी के दफ्तर की कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने जांच शुरू कर दी है. अवैध निर्माण पर KDA ने नोटिस जारी किया है. संगठन को 15 दिनों के भीतर स्वामित्व दस्तावेज और नक्शा दिखाना होगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. माना जा रहा है कि KDA की तरफ से सीलिंग या तोड़फोड़ की कार्रवाई हो सकती है.
जानकारी के मुताबिक, कानपुर विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को छोटे मियां के हाता में नवनिर्मित दावत-ए-इस्लामी के पांच मंजिला निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किया है. ये निर्माण अवैध बताया जा रहा है. बताया गया कि कर्नलगंज क्षेत्र स्थित गम्मू खां के हाता में इसी साल पांच मंजिला भवन बनाया गया था.
बता दें कि 27 जून को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे दावत-ए-इस्लामी से जुड़े थे. जांच में ये भी सामने आया था कि दावत-ए-इस्लामी का दफ्तर कानपुर में इसी पांच मंजिला बिल्डिंग से संचालित होता है.
KDA के विशेष अधिकारी अवनीश सिंह ने आजतक को बताया कि निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया है. इस भवन में रह रहे लोगों से 15 दिन के अंदर इसके स्वामित्व, नक्शों आदि की जानकारी मांगी गई है. नोटिस के जवाब में जमा किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी. दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर भी नियमानुसार जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
दो दिन पहले केडीए अधिकारियों ने छोटे मियां के हाता में दावत-ए-इस्लामी की पांच मंजिला इमारत का निरीक्षण किया था. यहां मौजूद लोगों से भवन का नक्शा मांगा गया था. भवन में रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है कि एक-दो दिन में नक्शा नहीं देने पर नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अवैध निर्माण सीलिंग से लेकर तोड़फोड़ तक हो सकती है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









