
'कागज का है लिबास, चिरागों का शहर, चलना संभल-संभल के...', परमाणु खतरा, पाकिस्तान को मैसेज और राजनाथ की शायरी
AajTak
भुज एयरबेस में जवानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का नकाब पूरी तरह से उतर चुका है, अत: अगर इस स्थिति में वहां परमाणु हथियार रहते हैं तो इससे कभी इनकार नहीं किया जा सकता है कि भविष्य में वो आतंकवादी तत्वों के हाथों में चले जाएं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बशीर बद्र की शायरी और लोकप्रिय डायलॉग से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई. रक्षा मंत्री शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को शिकस्त देने वाले जवानों से मुलाकात करने गुजरात के भुज एयरबेस गए थे. राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुंच पाकिस्तान के हर कोने तक है, यह बात पूरी तरह साबित हो चुकी है.
आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही उनके हर कोने तक प्रहार करने में सक्षम है. एयरफोर्स के जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद आतंकवाद के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और बाद में की गई कारवाई में उनके अनेक एयरबेस तबाह कर दिए.
जो कुछ भी हुआ वो ट्रेलर मात्र है
रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने स्पष्ट दे दिया है कि हमने शांति के लिए जितना अपना दिल खोलकर रखा है, शांति को नष्ट करने वालों के विरुद्ध उतना ही अपना हाथ खोलकर रखा है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, जो कुछ भी हुआ वो ट्रेलर मात्र है, जब भी समय आएगा तब हम पूरी दुनिया पूरी पिक्टर दिखाएंगे.
राजनाथ सिंह ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जितनी देर में लोग नाश्ता पानी निपटाते हैं उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परमाणु हथियारों के प्रति पाकिस्तान के गैर जिम्मेदराना रवैये की ओर दुनिया का और पाकिस्तान के नागरिकों का भी ध्यान खींचा. राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान में स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का नकाब पूरी तरह से उतर चुका है अत: अगर इस स्थिति में वहां परमाणु हथियार रहते हैं तो इस स्थिति से कभी इनकार नहीं किया जा सकता है कि भविष्य में वो आतंकवादी तत्वों के हाथों में चले जाएं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









