
कांग्रेस MLA पर लगा यौन शोषण का आरोप, 23 साल की युवती ने DGP को भेजी शिकायत
AajTak
केरल में 23 साल की एक युवती ने कांग्रेस MLA राहुल ममकूटात्तिल पर यौन शोषण और शादी का झांसा देने का गंभीर आरोप लगाया है. शिकायत KPCC अध्यक्ष सनी जोसेफ को दी गई, जिसे आगे राज्य DGP को भेजा गया. युवती ने कांग्रेस की राष्ट्रीय नेतृत्व को भी ईमेल करके शिकायत की है. मामले को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है.
केरल के एक कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटात्तिल पर 23 साल की एक युवती ने यौन शोषण और शादी का झांसा देने का गंभीर आरोप लगाया है. युवती ने अपनी शिकायत KPCC अध्यक्ष सनी जोसेफ को सौंपी, जिसके बाद पार्टी ने इस शिकायत को राज्य DGP के पास भेज दिया है. घटना सामने आने के बाद कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है.
शिकायत में युवती ने कहा है कि राहुल ममकूटात्तिल ने कई बार उसे संदेश भेजकर शादी की इच्छा जताई. उसने बताया कि शुरू में उसके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन जब राहुल युवा कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष बने तो परिवार ने मंजूरी दे दी. इसके बाद राहुल ने परिवार से मिलने से पहले युवती से अकेले मिलने की बात कही.
कांग्रेस विधायक पर लगा यौन शोषण का आरोप
युवती का आरोप है कि मुलाकात के दौरान राहुल उसे एक होम-स्टे जैसे भवन में ले गए, जहां उन्होंने उसके विरोध के बावजूद यौन शोषण किया. युवती का कहना है कि इस दौरान उसे चोटें भी आईं. उसने यह भी आरोप लगाया कि राहुल अपनी राजनीतिक स्थिति का गलत फायदा उठाते हैं और वह एक आदतन यौन शिकार करने वाले व्यक्ति हैं.
युवती का कहना है कि जब उसने शादी की बात आगे बढ़ाई तो राहुल पीछे हट गए. इसके बाद उसने KPCC अध्यक्ष के साथ-साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी है.
पीड़िता ने DGP से की शिकायत

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






