
'कांग्रेस 40 सीट भी पार नहीं कर पाएगी', ममता का चैलेंज PM मोदी ने राज्यसभा में दिलाया याद
AajTak
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. पीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का चैलेंज याद दिलाया है और कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 सीटें जीत जाएं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के चैलेंज का कांग्रेस को याद दिलाया है. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार कांग्रेस 40 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी. कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है.
'मैं प्रार्थना करता हूं...'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के अपर हाउस में अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल से आपके सामने चुनौती खड़ी हो गई है कि कांग्रेस 40 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 सीटों पर जीत हासिल कर लें. कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है. जब सोच पुरानी हो गई है तो उन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है. देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दिनों तक राज करने वाले दल का ऐसा पतन, ऐसी गिरावट. हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं, लेकिन डॉक्टर क्या करेगा, जब मरीज खुद... मैं आगे क्या ही बोलूं...
कांग्रेस ने घोंटा लोकतंत्र का गला: पीएम मोदी
पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में लोकतंत्र का गला घोंट दिया था. जिसने लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आई सरकारों को बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने देश की संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को जेल के सलाखों में बंद कर दिया था. जिसने अखबारों पर ताला लगाने की कोशिश की थी.
कांग्रेस हमें लोकतंत्र पर न दें प्रवचन

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










