
'कांग्रेस से ना लव मैरिज हुई है, ना अरैंज मैरिज...', 4 जून के बाद गठबंधन जारी रहने पर बोले केजरीवाल
AajTak
इंडिया टुडे के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी, कांग्रेस के साथ गठबंधन और लोकसभा चुनाव नतीजों पर बात की. केजरीवाल ने संकेत दिए कि कांग्रेस के साथ AAP का गठबंधन स्थाई नहीं है.
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इंडिया टुडे टीवी के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने खास बातचीत की है. केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ भविष्य से लेकर पंजाब में लोकसभा चुनाव तक पर खुलकर चर्चा की है. उन्होंने बीजेपी को भी निशाने पर लिया और 4 जून को इंडिया ब्लॉक की केंद्र में सरकार बनने का दावा किया है. केजरीवाल ने साफ किया कि दिल्ली में दोनों पार्टियों के मिलकर चुनाव लड़ने के बावजूद कांग्रेस के साथ AAP का अलायंस स्थाई नहीं है. केजरीवाल का कहना था कि 4 जून को चौंकाने वाले नतीजों का इंतजार है. विपक्षी गठबंधन 'इंडिया ब्लॉक' लोकसभा चुनाव जीतेगा.
AAP का कांग्रेस से कितने दिन अलायंस चल पाएगा? इस सवाल पर केजरीवाल ने कहा, हमने कोई शादी थोड़ी की है. हमारी कोई मैरिज नहीं हुई है. अरैंज मैरिज नहीं हुई है. लव मैरिज नहीं हुई है. हम लोग देश बचाने के लिए 4 जून तक चुनाव लड़ने के लिए साथ आए हैं. बस. उसे कोई नाम देने की क्या जरूरत है. उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य फिलहाल बीजेपी को हराना है.
इसलिए पंजाब में अलग चुनाव लड़ रही है AAP
दिल्ली-चंडीगढ़ में कांग्रेस के साथ और पंजाब में अलग चुनाव लड़ने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, इस वक्त देश को बचाना जरूरी है. जहां-जहां बीजेपी को हराने के लिए हमें साथ आना पड़ा, हम साथ आए. ताकि बीजेपी के खिलाफ एक कैंडिडेट दिया जा सके. पंजाब के अंदर बीजेपी का वजूद नहीं है. इसलिए पंजाब में हम अलग-अलग लड़ रहे हैं. 4 जून के बाद तय करेंगे कि आगे क्या करना है. इस वक्त देश के संविधान और जनतंत्र को बचाना जरूरी है. जनता हमारे इस निर्णय का स्वागत कर रही है. किसी ने हमसे ये सवाल नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: 2 जून को केजरीवाल को करना होगा सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने नहीं स्वीकारी और मोहलत की याचिका
लोकसभा चुनाव में AAP और कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीटों को लेकर अलायंस किया और सीट शेयरिंग कर चुनाव लड़ा है. चंडीगढ़ में भी AAP, कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी को समर्थन दे रही है. हालांकि, पड़ोसी राज्य पंजाब में दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






