
'कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री से ऊपर भी एक सुपरपावर थी...' राजस्थान से पीएम मोदी ने साधा निशाना
AajTak
राजस्थान में अपनी रैलियों की शुरुआत पीएम मोदी ने पुष्कर से की है. यहां उन्होंने 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार (31 मई) को राजस्थान के अजमेर जिले के दौरे पर पहुंचे हैं. वो अब से थोड़ी देर में राजस्थान के पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर भी पहुंचे. ब्रह्मा मंदिर में पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की. यह भगवान ब्रह्मा का इकलौता मंदिर है. भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी कई शहरों में रैलियां कर अपने कामकाज को गिनाएंगे. राजस्थान में अपनी रैलियों की शुरुआत पीएम मोदी ने पुष्कर से की है. यहां उन्होंने 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की.
अजमेर में रैली के दौरान राजस्थान भाजपा के प्रमुख सीपी जोशी ने पीएम मोदी का साफा पहनाकर स्वागत किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान देवी अहिल्याबाई होल्कर को भी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम मोदी ने अपने 9 सालों के कामों को गिनाते हुए विपक्ष पर भी हमला बोला.
पीएम मोदी ने कहा कि देश में 2014 से पहले की स्थिति से आप सभी अवगत हैं. पहले बढ़े शहरों में आए दिन हमले होते थे. महिलाओं पर खूब अत्याचार होते थे. प्रधानमंत्री के ऊपर भी शासक थे. पहले निर्णय नहीं होते थे और नीतियां चौपट थीं.
एक वोट से कितने बदलाव हुए?
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जनता के एक वोट ने विकास का फैसला किया. उसी का नतीजा है कि पूरी दुनिया में आज भारत का यशगान हो रहा है. आज दुनिया के बढ़े-बढ़े एक्सपर्ट यह कह रहे हैं कि आज भारत 'अति गरीबी' को खत्म करने की ओर तेजी से अग्रसर है. पीएम मोदी ने कहा कि यह बदलाव एक वोट से आया है.
गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी आदत

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








